किन्नरों के घर के अंदर मुस्लिम समुदाय ने रखा ताजिया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 31, 2023

किन्नरों के घर के अंदर मुस्लिम समुदाय ने रखा ताजिया।

किन्नरों के घर के अंदर मुस्लिम समुदाय ने रखा ताजिया।

  • किन्नरों ने 6 नामदर्ज व 50 आज्ञात के खिलाफ दी थाने में तहरीर।

किन्नरों के घर के अंदर मुस्लिम समुदाय ने रखा ताजिया।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। फफूंद नगर के एक मोहल्ला में किन्नरों के घर के अंदर मुस्लिम समुदाय के एक दर्जन से अधिक लोग उनके घर में पड़े ताले को तोड़कर घर में घुस गये और ताजिया रख दिया। किन्नरों को जानकारी होते ही औरैया जिला, इटावा जिला व कन्नौज जिला के किन्नर थाने पहुंच गये। जहां पर उन्होंने ने 6 नामदर्ज व 50 आज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष को बैठा कर सुलह समझौता कराया। किन्नर चंदा रानी ने बताया कि मोतीपुर में मेरा घर है, उसने अपने घर का ताला लगाकर रविवार को क्षेत्र में चली गई थी, तभी सुबह रसीद, आसीन, मुन्ना, सलीम, फरजान, आदित्य सहित 50 लोग लगभग आ गये, जिन्होंने हमारे घर का ताला तोड़कर उसमे ताजिया रख दिया। जब यह जानकारी चंदा किन्नर को मिली, जब वह घर पर आई तो उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। चंदा रानी किन्नर ने जब उक्त जानकारी अपने किन्नर समाज को दी, तो किन्नर समाज की अध्यक्ष बकेवर निवासी सपना बाई किन्नर सहित लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा किन्नर थाने पर पहुच गए। उन्होंने तहरीर दी है। पुलिस व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष को सुना और कागजात देखे। जिसके बाद आपस में दोनों लोगों में सुलह समझौता हो गया। कल दोपहर तक ताजिया को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि मामले को लेकर दोनों पक्ष की बात सुनी गई। दोनों लोगो ने समझौता कर लिया है, अब कोई विवाद नही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...