राजगढ़/तलेन, प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी, काम-काज रहा ठप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 31, 2023

राजगढ़/तलेन, प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी, काम-काज रहा ठप।

प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कर्मचारी, काम-काज रहा ठप।

çns'k O;kih vfuf'prdkyhu gM+rky ij x, deZpkjh] dke&dkt jgk Bi

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां ट्रेड यूनियन 7262 के प्रदेश अध्यक्ष मगन झाझोंट एवं नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के राकेश कुमार मिश्रा, दोनों प्रदेश अध्यक्षों एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां ट्रेड यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू वाल्मिकी, राजगढ़ जिला अध्यक्ष वीरु कछवाय, नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के राजगढ़ जिला अध्यक्ष देवी सिंह सोलंकी के आव्हान पर नगर परिषद तलेन के कर्मचारियों ने तलेन शहर अध्यक्ष मनोज चंदेले एवं तलेन शाखा अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा सहित नगर परिषद तलेन के समस्त कर्मचारियों के द्वारा 31 जूलाई 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते नगर परिषद तलेन के समस्त कार्यो को बंद किया जाकर नगर परिषद के बाहर मंच पर बैठकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपनी मांगों को लेकर‌ धरना दिया। काम बंद हड़ताल के चलते सोमवार नगर में सफाई व कचरा गाडी नहीं चली, ना ही नगर में जल प्रदाय किया गया। परिषद के समस्त कार्य बंद कर लगा रहा ताला। अन्य विभागों कि मांगों को मुख्यमंत्री के द्वारा पूरा किया गया है। लेकिन जो नगर परिषद निर्वाचन ड्यूटी से लेकर हो चाहे आयुष्मान कार्ड हो चाहे लाडली बहना योजना हो सब में ड्यूटी लगाकर कार्य लिया जाता है। फिर भी नगर परिषद की मांगों को कोई ध्यान नहीं दिया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...