Post Top Ad
Tuesday, July 25, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, प्राचीन रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर का ताला खुलवाने किया विशाल धर्म सभा का आयोजन।
रायसेन, प्राचीन रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर का ताला खुलवाने किया विशाल धर्म सभा का आयोजन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिला मुख्यालय स्थित कई वर्षों पुराने प्राचीन ऐतिहासिक रायसेन दुर्ग के ऊपर भगवान शिव का विशाल मंदिर है, जहां पूर्व के समय में किले के राजा द्वारा निर्मित कराया गया था जो कि अभी वर्तमान समय में भी सौंदर्य एवं भव्यता लिए हुए हैं जो भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन संचालित है और शिव मंदिर में भी कई वर्षों से ताला पड़ा हुआ है, जिससे शिव मंदिर के पट बंद रहते हैं। सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन ही जिला प्रशासन की मौजूदगी में ताला खोला जाता है। इसके बाद ही हजारों सनातन धर्म प्रेमी वहां पूजा-पाठ और जलाभिषेक कर पाते हैं। इसके अलावा वर्तमान में पवित्र सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में यहां के हजारों सनातन धर्म प्रेमी भगवान शिव जी का न अभिषेक कर पाते और न ही जल चढ़ा पाते हैं। फिलहाल की स्थिति में जो भक्त किले के ऊपर पहुंचते हैं एक पाइप के माध्यम से शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं और दरवाजे के बाहर से ही पूजा पाठ करना पड़ रही है, प्रसाद भी बाहर से ही चढ़ाना पड़ रहा है। आखिरकार इस तरह की विडंबना सनातन धर्म प्रेमी कब तक झेलते रहेंगे, ऐसे ही कई वर्ष निकल चुके हैं। सोमेश्वर धाम शिव मंदिर के ताला खुलवाने की मांग करते-करते कई ज्ञापन, आवेदन, निवेदन और आंदोलन भी हुए। सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा कई बार ताला खुलवाने की मांग भी शासन एवं प्रशासन से लेकर केंद्रीय शासन को भी की गई, परंतु आज तक इसके बावजूद भी शिव मंदिर में ताले पड़े हुए है। सनातन धर्म प्रेमियों के लिए बड़ी शर्म की बात है की तीनों लोकों के स्वामी भगवान भोलेनाथ का शिव मंदिर भक्तों के लिए नियमित नहीं खुल पाता इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी ताला खुलवाने का प्रयास कर चुकी हैं। इसके अलावा कई मुख्यमंत्री और सांसदों को भी रायसेन के सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा लिखित में आवेदन ज्ञापन दिए गए परंतु सिर्फ आश्वासन ही मिला, मगर मंदिर के ताले नहीं खुल पाए हैं। इसी के चलते सावन सोमवार को सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा सागर भोपाल तिराहे के पास हिंदू महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए कई महान संत जनों ने भाग लिया एवं धर्म सभा में शामिल लोगों के लिए खुले मंच के माध्यम से आशीर्वाद दीया।
इस अवसर पर संत समाज ने एकजुट होकर रायसेन ही नहीं संपूर्ण रायसेन जिले के सनातन धर्म प्रेमियों से आह्वान किया कि भगवान शिव के मंदिर में जो कई वर्षों से ताला पड़ा है उसे अवश्य खुलना चाहिए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार भी इस ओर ध्यान दें और मंदिर के ताले खुलवाए ताकि सनातन धर्म प्रेमियों को वहां पूजा पाठ करने का मौका मिले। परंतु अभी तक उपेक्षा के अलावा रायसेन जिला वासियों को कुछ भी नहीं मिला। इसीलिए हम इस हिंदू धर्म सभा के माध्यम से दयावान करते हैं कि अगर सवा महीने के भीतर केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार रायसेन दुर्ग शिव मंदिर के ताले नहीं खुलते हैं तो हम हजारों की तादाद में सनातन धर्म प्रेमियों के साथ मिलकर पूरा संत समाज भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव तीनों लोको के नाथ हैं और साक्षात परम पिता परमेश्वर हैं। अगर किसी का पिता ताले में कैद रहे तो उनके पुत्र कैसे सुखी रह सकते हैं यह विचारणीय बात है। उन्होंने धर्म सभा में मौजूद सनातन धर्म प्रेमियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग निरंतर अपना प्रयास जारी रखें हम भी भगवान भोलेनाथ, राजाराम सरकार और हनुमान जी महाराज से प्रार्थना करेंगे कि रायसेन दुर्ग स्थित शिव मंदिर के ताले शीघ्र खुले ऐसी हम पर कृपा और सभी सनातन धर्म प्रेमियों पर आशीर्वाद रहे। उन्होंने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से इस पहल में आगे आने के लिए भी आह्वान किया। इस मौके पर धर्म सभा को बाहर से आए हुए संतो द्वारा संबोधित किया गया और विचार व्यक्त किए गए। हिंदू समाज सभा से पहले ही जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंदू धर्म सभा के आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस व्यवस्था की तैनाती करवाई थी। सेंट्रल रिजर्व फोर्स सहित रायसेन जिले के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस भी इस आयोजन को लेकर पहले से ही मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके। परंतु सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा शांतिपूर्वक ढंग से हिंदू सभा का आयोजन किया और जिला प्रशासन को शीघ्र ही शिव मंदिर के ताला खुलवाने के लिए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि आगामी सवा महीने के भीतर शिव मंदिर के ताला खुलवाने की पूरी कोशिश करें नहीं तो संत समाज और सनातन धर्म प्रेमियों को उग्र आंदोलन करने के लिए और मंदिर का ताला खुलवाने के लिए मजबूर होकर सड़कों पर आगे आना होगा। ज्ञापन देते समय अनेक संत पुजारी और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद