Post Top Ad
Monday, August 28, 2023
डिस्ट्रिक्ट योगासन चैम्पियनशिप 2023 का हुआ समापन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। डिस्ट्रिक्ट योगासन चैम्पियनशिप 2023 रविवार को भारतीय विद्यालय इण्टर कॉलेज में संपन्न हुई। जिसमें जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक स्कूल के लगभग 2 दर्जन से अधिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। बेसिक विद्यालयों के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत शानदार एवं आकर्षिक योग प्रस्तुतियां प्रदर्शित की। मुख्य अतिथि उप्र सरकार के पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विशिष्ठ अतिथि सौरभ भूषण शमी प्रदेश मंत्री भाजयुमो एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनूप ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन व दीप प्रज्जवलित कर की। मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने योग निरामय जीवन जीने की कला, अनुशासन योगाभ्यास का प्रथम संदेश, अनुशासन का शास्त्र, शरीर मन को धारण करने वाली ज्ञानेंद्रिय कर्मेंद्रिय तथा मन बुद्धि तथा आत्मा को बलवान स्वास्थ्य प्रदान करने वाली संपूर्ण विद्या योग बताया। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चैयरमेन राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा योगासन को खेलों की सूची में मान्यता मिलने के बाद योगासन भारत खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में सम्मिलित हो चुका है। इस लिए नेशनल लेवल पर योगासन पूरे भारत में योगासन भारत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग एक पूर्ण विज्ञान है। एक पूर्ण जीवन शैली है। एक पूर्ण चिकित्सा पद्धति है एवं पूर्ण आध्यात्मिक विद्या है। संगठन के महासचिव मनीष मिश्रा ने कहा कि योग शास्त्र नरसी नारायण बनाने की कला है। इसका समावेश प्रत्येक व्यक्ति के परिवार में जीवन में होना चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने जो योगासन को खेल में शामिल किया है। वह ऐतिहासिक कदम है। इससे प्रारंभिक शिक्षा से ही योग को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र पहनाकर एसोसियेशन के चेयरमैन राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य एवं एसोसियेशन के महासचिव कार्यक्रम संयोजक मनीष मिश्रा, संयुक्त सचिव मनमोहन सिंह सेंगर, रजनीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। कार्यकम में बच्चों ने योगासन में ध्वनि के साथ विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। विशेष प्रदर्शन में बालिका दिव्या दिवाकर, छात्र आयुष कुमार आदि ने अपने योगासन के साथ संयुक्त एवं सामूहिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन, आर डिस्टक, पेयर, रिदमिक ग्रुप सहित पूरे जनपद के कुल 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अक्टूबर माह में नोएडा में प्प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता का स्टेट कम्पटीशन मैनेजर मनीष मिश्र को बनाया गया। कार्यकम के समापन में मुख्य अतिथि मोनू सेंगर जिला अध्यक्ष भाजयूमो, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजीव कुमार उपाध्याय, जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संरक्षक सुरेंद्र प्रकाश पाठक व अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय ने की। इस अवसर पर श्रेष्ठ कला संगम की प्रदेश अध्यक्ष रितु चंदेतिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर प्रेम गुप्ता, कमलेश अवस्थी,अरुण त्रिपाठी आदि लोग शामिल रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद