Post Top Ad
Monday, August 28, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
पुस्तक का हुआ विमोचन, पुस्तक दो जनपदों के इतिहास से कराएगी रूबरू।
पुस्तक का हुआ विमोचन, पुस्तक दो जनपदों के इतिहास से कराएगी रूबरू।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। गेस्ट हाउस ह्रदय वाटिका में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दो जनपदों का इतिहास संजोए पुस्तक इटावा कल आज और कल का विमोचन करके जिले के इतिहास से रूबरू कराया। तिराह चमनगंज स्थित ह्रदय वाटिका गेस्ट हाउस में रविवार शाम पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिटायर्ड आईपीएस हरीश कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर इटावा औरैया के इतिहास पर लिखी गई अपनी पुस्तक इटावा कल आज और कल का विमोचन किए। अपने संबोधन में कहा कि वह गांव जांस नगर के रहने वाले हैं। तब इटावा जिला ही उनका जनपद था। नौकरी के दौरान भी उनका जन्मभूमि से लगाव कम नहीं हुआ। जिले के विभाजन के बाद मेरा निवास औरैया जिले में आ गया। दोनों जिलों में बड़ी संख्या में डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य विभागों में सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपनी जन्मभूमि से दूर जाकर बस गये। काफी लंबे समय से उनका अपने जिले से संपर्क नहीं हुआ। जिससे उनकी युवा पीढ़ी को जिले के इतिहास की जानकारी नहीं हो रही थी। जबकि चार सौ चौवन कमीशन अधिकारी, तेरह जज और सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानी देने वाले दोनों जिलों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उद्देश्य लेकर तमाम व्यस्तता के बावजूद भी उन्होंने पुस्तक को पूरा किया। बताया कि इटावा औरैया के इतिहास पर लिखी गई छः सौ चौवन पेज की पुस्तक में जिले का भूगोल, बीहड़ और बागी समेत 85 चर्चित स्थलों की भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। ताकि आने वाली पीढ़ी भी इतिहास को पढ़कर जानकारी हासिल करे। पुस्तक में औरैया जिले के महत्त्व का भी विशेष जिक्र किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक कोरी कोली महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेंचेलाल कोरी, मास्टर सलीम खान, कुदरत उल्ला खान, दया नारायण मिश्रा, गोपाल कृष्ण मिश्रा, रामशंकर कुशवाहा, कमला देवी, गीता कुशवाहा, हाजी वहीद, देवी दयाल दिनकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद