Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजपा की शिवराज सरकार ने पेश किया अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में हुए गरीब जन कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड।
रायसेन, भाजपा की शिवराज सरकार ने पेश किया अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में हुए गरीब जन कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। गुरुवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायसेन में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, बीजेपी नेता मोहन चक्रवर्ती, युवा मोर्चा नेता अंशुल शर्मा एवं जमुना सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान गरीब कल्याण महाअभियान 2003 से लेकर 2023 का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लाड़ली बहना योजना से 1.25 करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रु प्रदान कर सशक्त बनाया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से 46 लाख बेटियों को बनाया लखपति और 13 लाख बेटियों को दी उच्च शिक्षा स्कॉलरशिप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 82 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दिलाई है। देश के गेहूं निर्यात में 45 प्रतिशत की भागीदारी के साथ मध्य प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त है। 13.62 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित कर मध्य प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल आगमन हुआ था, जिसमें उन्हें भाजपा की प्रदेश सरकार के 20 साल में किए गए गरीब जन कल्याण कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। इस रिपोर्ट कार्ड में 2003 से लेकर 2023 तक की सरकार की समस्त उपलब्धियां बताएं गई। साथ ही 2003 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी, कैसे पूरा प्रदेश बीमारू राज्य घोषित था और कैसे भाजपा की शिवराज सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा को पलट कर एक नए प्रदेश का निर्माण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार प्रदेश सहित पूरे देश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश में सीएम राइज स्कूल का खोले जाना शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करना है। इसके साथ ही पीएम राइस स्कूलों का भी जल्द ही निर्माण होगा। 2003 से 2023 तक के 20 साल प्रदेश में गरीबी से मुक्ति का स्वर्णकाल रहे हैं और इन सालों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डाली गई। देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। आने वाला चुनाव प्रदेश को विकसित और सर्वोच्च राज्य बनाने, गरीबी से संपूर्ण मुक्ति दिलाने वाला चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। इस दौरान इलेक्ट्रिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के साथियों ने क्षेत्र से जुड़े सवालों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री और जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में रखें सभी सवालों के जवाब दिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद