रायसेन, भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे पटना-बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने जिले में डाला डेरा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 24, 2023

रायसेन, भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे पटना-बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने जिले में डाला डेरा।

भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे पटना-बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने जिले में डाला डेरा।

रायसेन, भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे पटना-बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने जिले में डाला डेरा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। पटना बिहार के भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर रायसेन जिले में डेरा डाल दिया है। विधायक सिन्हा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलकर फीडबैक भेजेंगे। मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के नेताओं की बैठक लेकर विधानसभा में पार्टी की स्थिति के लिए उनका फीड बैक लेगें। संबंधित विधानसभा के भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विधानसभा में बीजेपी की स्थिति और मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण मतदाताओं जैसे व्यवसायी, पत्रकार, वकील, डॉक्टर से संपर्क कर पार्टी और दावेदारों की स्थिति जानेंगे। व्यवसायिक संगठनों सहित बस, टैक्सी चालक, किसान, सफाई कर्मचारी आदि के यूनियन के साथ बैठक कर चुनावी स्थितियों का जायजा लेंगे। भाजपा ने चुनाव के पहले पार्टी की नब्ज टटोलने का महाअभियान प्रारंभ कर दिया है। गुजरात और उत्तर प्रदेश और बिहार के विधायकों को हर विधानसभाओं में भेजा गया है। रायसेन जिले की चारों विधानसभाओं में पटना बिहार के विधायकों ने अपनी दस्तक दे दी है। वे अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में सात दिन गुजारेंगे और मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से भाजपा पार्टी का फीडबैक लेंगे। मंडल स्तर पर मूल्यांकन बैठक भी करेंगे और चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों पर भी चर्चा करेंगे। साँची,भोजपुर  विधानसभा की नब्ज टटोलने के लिए बिहार पटना के बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा पहुंच चुके हैं। विधायक अपनी विधानसभाओं में चुनावी नजरिए से भाजपा की स्थिति, तैयारी और हालातों पर मंथन करेंगे। जमीनी स्तर पर पार्टी का फीड बैक लेंगे। पहले विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेकर पिछले विधानसभा चुनाव में हार जीत का कारण पता करेंगे। संगठन और अभियान की स्थिति का जायजा लेंगे और स्थानीय राजनीतिक कारक जैसे जातियां, प्रमुख व्यावसायिक समूह, प्रमुख मुद्दे, प्रभावशाली लोगों की जानकारी लेंगे। इसके बाद मंडल स्तर की मूल्यांकन बैठक में मंडल की स्थिति पता करेंगे। यहां ए, बी, सी श्रेणी के बूथों की पहचान करने के साथ मंडल में चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक जानेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...