विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, 2100 कारों के साथ 11 हजार लोग होंगे शामिल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 12, 2023

विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, 2100 कारों के साथ 11 हजार लोग होंगे शामिल।

विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, 2100 कारों के साथ 11 हजार लोग होंगे शामिल।

  • इटावा से होगी यात्रा की शुरुआत, औरैया में विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारी पूरी।

विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, 2100 कारों के साथ 11 हजार लोग होंगे शामिल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। इटावा सांसद डॉक्टर राम शंकर कठेरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विशाल तिरंगा कार यात्रा में 2100 कारों के साथ 11 हजार लोग शामिल होंगे। यात्रा इटावा के नुमाइश मैदान से चलकर भरथना विधानसभा होते हुए औरैया विधानसभा के अजीतमल स्थित टोल प्लाजा होते हुए औरैया मंडी से जाते हुए सिकंदरा में यात्रा का समापन होगा। जिले के लोग अपने-अपने वाहनों में तिरंगा, पार्टी का झंडा लगाकर अजीतमल टोल प्लाजा और मंडी समिति से शामिल होंगे। सिकंदरा में समापन होगा, जिसमें देश भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। 15 अगस्त के बाद मेरी माटी मेरा देश, मेरा गांव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम के 1 घर से मिट्टी का एक कलश जाएगा और इसी तरह जिले के हर विधानसभा से कलश एकत्रित होकर मंडल में जाएंगे और मंडल से प्रदेश में और सभी प्रदेशों से एकत्रित हुए कलश देश कि राजधानी दिल्ली के लिए जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हवा में उड़ गया। दरअसल विपक्ष में आपस में ही कोई विश्वास नहीं है और उनमें आपस में अविश्वास हो गया है। उन्होंने कहा कि 2024 में विपक्ष कहीं भी किसी भी भूमिका में नहीं दिख रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार बनेगी। मालूम हो कि इटावा सांसद ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में शुक्रवार को इटावा, औरैया, दिबियापुर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ तैयारी बैठक भी की थी और सभी को जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...