Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, वृद्धा की मौत, 22 घायल, सभी जा रहे थे मथुरा।
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, वृद्धा की मौत, 22 घायल, सभी जा रहे थे मथुरा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। नेशनल हाईवे पर मंगलवार की तड़के दर्शनार्थियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 22 से अधिक यात्री घायल हो गए। दर्शनार्थियों से भरी बस खागा फतेहपुर से मथुरा की ओर जा रही थी जो कि सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर औरैया के पास जनेतपुर में हाईवे पर पलट गई। बस में ज्यादातर वृद्ध महिलाएं सवार थीं जो कि दर्शन के लिए मथुरा जा रही थी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर दर्शनार्थियों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का इलाज कर उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सवारियों को रोडवेज से वापस फतेहपुर भेज दिया गया। औरैया में जनेतपुर के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह दर्शनार्थियों से भरी एक बस पलटने से चीख-पुकार मच गई। बस में सभी सवार यात्री घायल हो गए और एक महिला ने अपना दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी महेंद्र कुमार व कोतवाल पंकज मिश्रा ने सभी घायलों को औरैया के 50 सैय्या में भर्ती कराया। इलाज कराने के बाद उन्हें रोडवेज बस से घर वापस पहुंचाया गया।
इस एक्सीडेंट में घायल हुए यात्रियों में गुड़िया उम्र 3, पंकज कुमार उम्र 32, सम्प्पति देवी उम्र 50, नंदलाल उम्र 65, दुर्गेश सिंह 18, ज्ञानी सिंह 20, रामचंदर सिंह 73, रामरानी 62, प्रीति सिंह 28, माया देवी 30, हीरामणि 40, सावित्री 51, शिवरानी 72, आशा देवी 55, शिवंशी सिंह 17, छेदालु 75, वीरमती 40, सुनीता 35, शिवरानी 72, केशवती 35, कलावती 60 आदि शामिल हैं। इस एक्सीडेंट में शकुंतला देवी उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला की डेड बॉडी को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। सभी घायलों का इलाज औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में कराया गया। सभी घायल जिला फतेहपुर के रहने वाले हैं। जिनको इलाज के बाद जिला प्रशासन ने रोडवेज बस द्वारा उनके गृह जनपद फतेहपुर वापस भेज दिया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद