Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
ट्राला से भिड़ी पुलिस की जीप, हेड कॉन्स्टेबल बुरी तरह घायल।
ट्राला से भिड़ी पुलिस की जीप, हेड कॉन्स्टेबल बुरी तरह घायल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अनन्तराम टोल प्लाजा के पास पुलिस की गाड़ी और ट्राला में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। मंगलवार को अनन्तराम चौकी पुलिस नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। मंगलवार की सुबह अनन्तराम टोल प्लाजा के पास पुलिस की जीप सड़क के किनारे खड़े ट्राले में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस जीप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। जिससे अनन्तराम चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार बुरी तरह घायल हो गये। हादसे की सूचना स्थानीय दुकानदारों ने टोल प्लाजा को दी। सूचना मिलते ही हाईवे की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इस दौरान बुरी तरह से घायल हेड कांस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गयी। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद