Post Top Ad
Tuesday, August 1, 2023

Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
यमुना के बाद चंबल और सिंध नदी में छोड़े गए पानी से पंचनद धाम क्षेत्र में बन रही बाढ़ की स्थित, लोगों में छाई दहशत।
यमुना के बाद चंबल और सिंध नदी में छोड़े गए पानी से पंचनद धाम क्षेत्र में बन रही बाढ़ की स्थित, लोगों में छाई दहशत।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। प्रदेश के अति महत्वपूर्ण पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी के पवित्र संगम पर एक बार पुनः बाढ़ की स्थिति बन रही है। जबकि विगत दिनों जिस प्रकार यमुना नदी ने दिल्ली, मथुरा-वृंदावन में जबरदस्त हाहाकार मचा दिया था। ठीक उसी प्रकार से अब पंचनद धाम के पंचनद संगम पर यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण पहले से ही बाढ़ की स्थिति बन गई थी लेकिन अब चंबल से छोड़े गए 1,00000 लाख क्यूसेक और मध्य प्रदेश की सिंध नदी में आ रहे अथाह जल से पानी लगातार आठ से दस सेमी प्रति घंटे से बढ़ रहा है जो इस बात को दर्शाता है कि पंचनद धाम क्षेत्र एक बार फिर से भीषण बाढ़ की चपेट में आ सकता है। जिससे विगत वर्षों आई भीषण बाढ़ की तबाही की याद ताजा हो गई है और लोग दहशत में हैं। क्योंकि विगत वर्ष 2021 में बाढ़ ने इस क्षेत्र में भयंकर तबाही मचाई थी। जिससे तटवर्ती ग्रामवासियों को विस्थापन करना पड़ा था। हमारे संवाददाता शिवेंद्र सिंह सेंगर ने पंचनद धाम क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और जुहीखा पुल पर बाढ़ नियंत्रण चौकी पर तैनात कर्मचारियों से बात कर बाढ़ से संबंधित जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि आज रात्रि में चंबल नदी में आये पानी के साथ-साथ मध्यप्रदेश से आने वाली सिंध नदी में भी इस समय जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जो लगातार एक घंटे में लगभग दस सेमी तक ऊपर बढ़ रहा है। जिससे इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि बाढ़ एक बार जरूर अपना विकराल रूप धारण करेगी। जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को विस्थापन करना पड़ सकता है। जिससे तटवर्ती तीनों जनपदों इटावा, औरैया और जालौन में प्रशासन चाक-चौबंद नजर आ रहा है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद