Post Top Ad
Monday, August 14, 2023
गांधी बनकर बच्चों ने मनाया आजादी का जश्न।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। ग्राम आनेपुर में स्थित वृद्धाश्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने शुभारंभ किया गया। मां सरस्वती को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही अन्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मां सरस्वती को याद कर डीडीयूजी केवाई छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। साथ ही वृद्ध भिखारी लाल एवं अन्य बुजुर्ग माता व पिताओं द्वारा राष्ट्र पिता गांधी जी पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्होंने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा यह देश को संदेश दिया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी ने देश के हर लिए हर वस्तु का बलिदान कर भारत को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाकर भारत को आजाद कराया। इसी बीच कवि गोपाल के द्वारा देश भक्ति का काव्य पाठ किया, इसके बाद गायक कलाकार राजेश कुमार के द्वारा गीत कर चले हम फिदा जाने तन साथियों अब तुमारे हवाले वतन साथियों सुनकर सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए।
इसी बीच राष्ट्रीय कवि अजय शुक्ल अंजाम के द्वारा काव्य पाठ किया, जिसमें उन्होंने कहा यूक्रेन युद्ध के ऊपर कविता सुनाया। साथ ही कहा कि कश्मीर का जर्रा जर्रा वंदे मातरम बोलेगा कविता सुनाकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। संस्था निदेशक के द्वारा आए हुए समस्त अतिथिगणों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाज कल्याण अधिकारी डा इंद्रा सिंह के द्वारा गीत की प्रस्तुति की गई। सीडीओ ने कहा कि 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। मेरी माटी मेरा देश अभियान को मिलकर सफल बनाएं। अंत में राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन कर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव राजवर्धन शुक्ल, अभुद्या चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, बृजेन्द्र सेंगर, दिलीप कुमार गुप्ता प्रबंधक नरेंद्र पाल, लेखाकार हिमांशु मिश्रा, मीडिया प्रभारी शुशील कुमार व हरदीप आदि मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद