Post Top Ad
Monday, August 14, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मेरी माटी-मेरा देश के तहत निकली गई तिरंगा यात्रा, देश भक्ति गीतों से गूंजा शहर।
मेरी माटी-मेरा देश के तहत निकली गई तिरंगा यात्रा, देश भक्ति गीतों से गूंजा शहर।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। शहर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मनाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिलक स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसमें डीएम नेहा प्रकाश, एसपी चारु निगम समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ छात्-छात्राएं शामिल हुई। शहर में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय का नारा लगाकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया। इस अवसर पर डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि सभी लोगों को आजादी का महत्व समझते हुए देश व समाज के हित में कार्य करना चाहिए। लोगों को आजादी का महत्व समझाने के लिए ही आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा भी उसी का एक हिस्सा है। कहा कि हम सब आजाद देश मे रह रहे हैं। एहसानमंद होना चाहिए जो देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गये। उनके कारण ही आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज और देश की रक्षा करनी होगी। जिन लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनका नाम आज भारत के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। उनके परिजनों को सम्मान करने की श्रृंखला स्वतंत्रता दिवस तक अनवरत चलती रहेगी। अजीतमल में नेहरू युवा केंद्र ने भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देश सेवा व कर्तव्यनिष्ठ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संयोजक जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा नेहरू युवा केंद्र युवाओं के उत्थान के लिए अनवरत कार्यक्रम चलाए जाते हैं। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार गांव स्तर से देश स्तर तक कार्यक्रम संचालित होते रहेंगे। शहीदों जवानों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान समारोह भी किया जाता है। इस अवसर पर मेरा माटी मेरे देश के अंतर्गत आए हुए सभी लोगों को शपथ ग्रहण कराई गई। कारगिल युद्ध के शहीद सीताराम यादव की पुत्रवधू ज्योति को यादव को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वृंदावन के पुत्र महेश चंद्र निवासी सोनासी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान शबाना आजमी की पति रहीसुद्दीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर यादव एनवाईके आदर्श कुमार सहित तमाम नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मानसरोवर तालाब को सोनू सेगर ने बड़ी अथक प्रयास से बनवाया। जिसका गांववासी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं। आए हुए अधिकारियों कर्मचारियों ने भी तालाब को देखकर प्रशंसा की। ऐसे ही तालाब अन्य ग्राम पंचायतों में भी बनाए जाएं। यह जिले की नजीर है। कार्यक्रम का सफल संचालन योगाचार्य अजय देव ने किया।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद