छठे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 14, 2023

छठे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

छठे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

  • दिनभर चली शिव उपासना, मांगी मन्नतें।

छठे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सावन माह के छठवें सोमवार को औरैया के शिवालयों पर सुबह से ही हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्तजनों का सैलाब पहुंचने लगा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान व फल आदि चढ़ाकर भगवान शिव की स्तुति की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से मिन्नतें मांगी। शहर के महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन के उपरांत मंदिर परिसर में लगे मेले का लुत्फ उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीणांचलों से भी शिवालयों पर अनुष्ठान व पूजा-अर्चना आदि किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। इस बात पुरुषोत्तम मास के कारण सावन में आठ सोमवार होंगे। आज सावन माह के छठवें सोमवार के अवसर पर दुर्गम बीहड़ में स्थित महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर सुबह से ही भक्तगणों का हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ पहुंचना प्रारंभ हो गया। शिव भक्तों ने महाकालेश्वर पर फल, फूल, मिष्ठान के अलावा बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाते हुए जलाभिषेक एवं दुग्ध अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने अवढरदानी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए मत्था टेका एवं मन्नते मांगी। यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान देवकली मंदिर परिसर में लगे मेले का भी महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने लुत्फ उठाया एवं खरीदारी की। महिलाओं ने श्रंगार एवं साज-सज्जा का सामान व पुरुषों ने आवश्यक गृहस्थी का सामान तथा बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे। मेले में भांति-भांति की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय एवं मुस्तैद रहा। इसी तरह से जिले के विभिन्न कस्बों दिबियापुर, सहायल, सहार, कंचौसी, बेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरुगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल, बाबरपुर, मुरादगंज व अयाना आदि के अलावा ग्रामीणांचलों में भी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...