रोडवेज बसों की तरह कस्बे के हाईवे से निकल गई तिरंगा कार रैली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 14, 2023

रोडवेज बसों की तरह कस्बे के हाईवे से निकल गई तिरंगा कार रैली।

रोडवेज बसों की तरह कस्बे के हाईवे से निकल गई तिरंगा कार रैली।

  • कस्बावासी करते रहे तिरंगा यात्रा का बेसब्री से इंतजार।

रोडवेज बसों की तरह कस्बे के हाईवे से निकल गई तिरंगा कार रैली।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बाबरपुर अजीतमल कस्बे से होकर निकलने वाली तिरंगा कार रैली के हाईवे से ही निकल जाने पर रैली का स्वागत करने वाले कस्बे के लोगों में मायूसी दिखाई दी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को जनपद में तिरंगा कार यात्रा प्रस्तावित थी। हजारों की संख्या में वाहनों के काफिले के  साथ यात्रा को बाबरपुर-अजीतमल कस्बे के अंदर से होकर निकलना था। यात्रा के स्वागत के लिए कस्बे के बच्चों व स्थानीय नागरिकों में सुबह से ही उत्साह दिखाई दे रहा था। तिरंगा झंडा लगी मोटरसाइकिलें व अन्य वाहन पर सवार युवक सुबह से ही नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर चौकड़ी भर रहे थे। स्वागत के लिए बाबरपुर कस्बे के पूर्वी किनारे से लेकर तहसील तक जगह-जगह लंबी श्रृंखला बनाकर स्थानीय लोगों के अलावा डाइट के प्रशिक्षु, प्राइमरी स्कूलों के बच्चे, नगर पंचायत के कर्मचारी, विभिन्न विभागों के पुरुष व महिला कर्मचारी कई विभागों के अधिकारी चिन्हित स्थानों पर स्वागत के लिए खड़े हुए थे। साथ ही कस्बे के अंदर की यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया था।

रोडवेज बसों की तरह कस्बे के हाईवे से निकल गई तिरंगा कार रैली।

हाईवे से कस्बे को जोड़ने वाले मार्ग व अन्य लिंक मार्गो सहित मुख्य गलियों, तिराहे और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष रूप से पुलिस बल तैनात किया गया था। यात्रा के स्वागत के लिए लोग हाथों में तिरंगा और फूल माला लेकर यात्रा के आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में 2.00 बजने पर तिरंगा कार यात्रा में शामिल वाहनों का काफिला पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बाबरपुर अजीतमल कस्बे के अंदर ना आकर हाईवे से होकर सीधा औरैया होते हुए सिकंदरा निकल गया। यात्रा का कस्बे के अंदर न आने से स्वागत में खड़े बच्चों व अन्य नगर के लोगों में नाराजगी दिखाई दी। तिरंगा कार यात्रा का बाबरपुर अजीतमल कस्बे के अंदर ना आने पर स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरीके से रोडवेज बसें प्रस्तावित रूट कस्बे के अंदर से होकर ना गुजर कर सीधे हाईवे से ही निकल जाती हैं। उसी तरीके से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शासन और प्रशासन द्वारा निकलने वाली तिरंगा कार यात्रा प्रस्तावित रूट कस्बे के अंदर से ना निकल कर सीधा हाईवे से ही निकल गई और यात्रा का इंतजार करने वाले लोग हाथ में तिरंगा और फूल माला लेकर टकटकी निगाहे लगाएं कई घंटे तक खड़े रहे और मायूस होकर घर चले गए। इसी तरह कस्बे के अंदर आने के लिए घंटों बसों का इंतजार करने के बाद न आने पर लोगों को मायूस होना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...