रायसेन/देवरी, कागजों में योजना, जमीनी हकीकत में भारी भ्रष्टाचार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 24, 2023

रायसेन/देवरी, कागजों में योजना, जमीनी हकीकत में भारी भ्रष्टाचार।

कागजों में योजना, जमीनी हकीकत में भारी भ्रष्टाचार।

रायसेन/देवरी, कागजों में योजना, जमीनी हकीकत में भारी भ्रष्टाचार।

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले की देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरिया जागीर में बरसात के मौसम में साफ पानी को तरसते आदिवासी लोग। शंकर सिंह एवं हाकम सिंह के द्वारा बताया गया की महीने में दो-चार बार गंदा पानी आता है और बिल की वसूली लगातार की जा रही है। ग्राम डूंगरिया जागीर वार्ड नंबर एक निवासी शंकर सिंह द्वारा बताया गया की नगर परिषद में भी हमारी कोई सुनवाई नहीं होती। शंकर सिंह और हाकम सिंह द्वारा बताया गया की ग्राम में इतना भ्रष्टाचार हुआ है, इस पर जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। असल में मामला यहां की स्थानीय मीडिया का भी है। क्या कारण है की मीडिया अपने आसपास भ्रष्टाचार होते हुए देखते रहते हैं और कोई भी इसकी खबर लगाने की हिम्मत नहीं करता। दरअसल, ग्राम डूंगरिया जागीर पहले ग्राम पंचायत हुआ करती थी, लेकिन देवरी नगर परिषद की आबादी एवं वोटरों की संख्या कम होने के कारण 5 ग्राम पंचायत को जोड़ा गया। उसमें एक पंचायत डूंगरिया जागीर भी है, इस दौरान ग्राम के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में इतना भ्रष्टाचार किया की उसके निशान आज भी यहां मौजूद है।


ग्रामीणों के बयान के अनुसार चाहे धार्मिक कार्यों में उपयोग होने वाले चबूतरो की राशि हो या सड़क की राशि हो। ग्रामीणों का कहना है ग्राम के लोगों ने आपसी सहयोग से चबूतरो का निर्माण आपसी चंदे से कराया था, उसी की फोटो खींचकर उसी के पास निर्माण का बोर्ड लगाकर सरपंच सचिव द्वारा राशि निकाली गई। ग्रामीणों ने बताया की हम लोगों ने आपस में चंदा करके गांव के खेड़ापति मंदिर एवं शिव मंदिर में चबूतरे बनाए हैं, इसमें ग्राम पंचायत का एक भी पैसा नहीं लगा है। वहीं ग्राम डूंगरिया से बरखेड़ी टोला तक 12 लाख 24 हजार की एक सड़क मनरेगा योजना के तहत बनाना दर्शाया गया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मनरेगा से इस सड़क में या किसी भी प्रकार से कोई काम नहीं किया गया। एक-दो दिन जेसीबी मशीन चलकर अधिकारियों की मिली भगत से बंदर-बाट कर ली गई और बोर्ड लगाकर सड़क निर्माण में जो राशि आई थी उसको निकाल कर कार्य को पूर्ण दर्शा दिया गया। सरकार अगर ईमानदार अधिकारियों से इसकी जांच कराए तो एक ही गांव में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारे ग्राम कि अगर सरकार द्वारा जांच नहीं कराई गई तो आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...