Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, दादी प्रकाशमणि पुण्य स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया।
राजगढ़/तलेन, दादी प्रकाशमणि पुण्य स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थानीय सेवा केंद्र तलेन पर पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की 16वीं पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। दादी प्रकाशमणि का जन्म सन 1922 में सिंध हैदराबाद (पाकिस्तान) में एक सुप्रसिद्ध व्यापारी एवं ज्योतिष के घर जन्म हुआ। दादी जी 12 वर्ष की आयु में आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में धारण कर अपना जीवन ईश्वरीय सेवाओं में संपूर्ण रूप से समर्पित किया जो की ब्रह्माकुमारीज संस्था की द्वितीय विश्व प्रशासिका बनी। दादी ने अपनी स्वचिंतन से और परमात्मा मार्गदर्शन से अनेक मनुष्य आत्माओं को जीवन जीने की सच्ची कला सिखाई। कार्यक्रम में दादी जी की प्रतिमा पर सभी ईश्वरीय परिवार के भाई-बहनों ने माल्या अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं अंत में दादी जी के निमित्त भोग लगाया गया और सभी भाई बहनों को प्रसाद वितरण की गई। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी तेजस्वी दीदी एवं ईश्वरीय परिवार के समस्त भाई बहन जगदीश प्रसाद महेश्वरी, टीचर प्रदीप लकड़ा, मनोहर लाल सोनी, अशोक महेश्वरी व मातृशक्ति उपस्थित रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद