कवि सम्मेलन में बही काव्य रसधार, कवयित्री रश्मि मनोज ने प्रस्तुत की सरस्वती वंदना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 13, 2023

कवि सम्मेलन में बही काव्य रसधार, कवयित्री रश्मि मनोज ने प्रस्तुत की सरस्वती वंदना।

कवि सम्मेलन में बही काव्य रसधार, कवयित्री रश्मि मनोज ने प्रस्तुत की सरस्वती वंदना।

कवि सम्मेलन में बही काव्य रसधार, कवयित्री रश्मि मनोज ने प्रस्तुत की सरस्वती वंदना।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। भारत प्रेरणा मंच के शहीद स्मृति समारोह की श्रृंखला में उमा प्रेम सत्संग आश्रम में कवि समेलन आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्षता निर्भय सिंह गुर्जर ने की। इसमें जनपद के कवि व कवियत्री शामिल हुए। मुख्य अतिथि मनोज अवस्थी व अनिल दीक्षित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवयित्री रश्मि मनोज ने प्रथम मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, इसके बाद काव्य रसधार बही। ओज के युवा कवि गोपाल पांडेय ने राजनीति मानचित्र बदलना चाहती थी व राष्ट्रहित पिस्टल की गोली आई काम में रचना पढ़ी। डॉ. गोविंद द्विवेदी ने राष्ट्रद्रोह के विरुद्ध शंखनाद कर फिर एक बार अपनी जवानी जांच लीजिए। अजय अंजाम ने मेवाड़ विजय के रास्ते में खुद का तन रोड़ा बना दिया, चेतक योद्धा बन गया मुगलों को घोड़ा बना दिया रचना सुनाकर वाहवाही लूटी। वहीं कवयित्री गीता चतुर्वेदी ने ये तिरंगा जो हर घर में लहराएगा, देश भर में रंगारंग छा जाएगा। कवि उमेश द्विवेदी ने चैन व सुख शांति हमेशा उसको कहते गांव। खट्टे-मीठे अनुभव वाला, धूप व है छांव। इति शिवहरे ने बेटियां बेडिया तोड़ देंगी मगर प्रीति की पायलें तोड़ सकती नहीं। कवि अभिषेक तिवारी की उठ मनुज अब जाग जाओ, जग गए सारे परिंदे पंक्तियों को खूब सराहा गया। कवि सम्मेलन में ईशांक पोरवाल, अच्या चतुर्वेदी ने अखंडता आओ मिलकर हम सब बोले जय जय हिंदुस्तान कविता सुनकर जोरा भर दिया। कवि मिथुन मिश्रा, निर्मल पांडे, हरिशंकर मिश्रा, विशु दुबे आदि कवियों ने भी काव्य पाठ किया। सभी कवियों का सम्मान अविनाश अग्निहोत्री, बाबा आशीष अर्पित दुबे, केशवम अवस्थी व मधुरम अवस्थी ने किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...