रायसेन/बरेली, प्रदेश में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे हैं, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब - विष्णुदत्त शर्मा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 13, 2023

रायसेन/बरेली, प्रदेश में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे हैं, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब - विष्णुदत्त शर्मा।

प्रदेश में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे हैं, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब - विष्णुदत्त शर्मा।

  • भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदारों का नाम सूची से रहा नदारद।

रायसेन/बरेली, प्रदेश में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे हैं, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब - विष्णुदत्त शर्मा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। देश और प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक राज किया और सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाला, गरीबी, भुखमरी, बीमारी, बेरोजगारी व झूठ परोसने का काम किया है। 2003 के पहले प्रदेश में मिस्टर बंटाढार के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं का अभाव था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उस सरकार ने प्रदेश को लूट-लूटकर बीमारू राज्य बना दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्यों की कतार में पहुंचाया। 2018 में गलती से कांग्रेस की सरकार बन गई थी और उद्योगपति कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। लेकिन उस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया और गरीब कल्याण की योजनाओं को बंदकर हर गरीब का हक छीनने का काम किया। करप्टनाथ ने जन हितैषी योजनाओं को क्यों बंद किया? आज प्रदेश में झूठ बोलने वाले बगले ताकतें घूम रहे है इसलिए मध्य प्रदेश में झूठ और छलकपट की राजनीति करने वाली झूठी ताकतों को जवाब देना होगा। एक-एक कार्यकर्ता को बूथ पर इनकी झूठ की हांडी फोड़नी होंगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मंच पर उपस्थित भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक सहित जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रवण पटेल की विशेष रूप से उपस्थित रही। लेकिन आयोजक समिति के द्वारा जारी सूची में उल्लेख नहीं था। इस बात से स्पष्ट होता है कि उदयपुरा विधानसभा में भाजपा में गुटबाजी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। वही उदयपुरा विधानसभा में जन चर्चा का विषय है कि अगर पार्टी किसी किरार प्रत्याशी को अगर मैदान में उतारती है तो फिर भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करके इतिहास बनाने का लें संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले रायसेन, उदयपुरा, बरेली में सड़क, पानी, बिजली के लिए तरसते थे। हमारे कार्यकर्ता के उपर आक्रमण होता था, किसानों के साथ अन्याय होता था। एक समय था जब प्रदेश में मात्र साढे़ 7 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती थी। लेकिन भाजपा की शिवराज सरकार के समय आज 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। यह क्षेत्र में मां नर्मदा का क्षेत्र है। आज एक-एक किसान के घर और उसके खेत तक पानी पहुंच रहा है। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। यहां तक नई दिल्ली में मेट्रो ट्रेन मध्य प्रदेश की बिजली से चलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम गढे़ हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। भाजपा की सरकार नहीं होती तो देश और प्रदेश का क्या हाल होता। इसलिए इन झूठी ताकतों के बहकावे में बिल्कुल भी नहीं आना है। हमें हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करके इतिहास बनाने का संकल्प लेना है।

रायसेन/बरेली, प्रदेश में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे हैं, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब - विष्णुदत्त शर्मा।

कांग्रेस ने किसानों को बनाया डिफाल्टर, भाजपा ने बनाया आत्मनिर्भर
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 2018 में ऐसे व्यक्ति के हाथ में सत्ता की चाबी आ गई थी, जिसने कभी गरीबी नहीं देखी, कभी पसीना नहीं देखा, ऐसे कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में भ्रष्टाचार का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे। किसान का कर्जा माफ तो नहीं हुआ लेकिन डिफाल्टर जरूर बन गए। शिवराज सरकार ने इन किसानों के 2200 करोड़ की राशि बैंकों में जमा कर उन्हें नॉन-डिफाल्टर बनाने का काम किया। कमलनाथ ने कहा था कि नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता देंगे। युवाओं के साथ भी झूठ बोला और एक भी नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।

कांग्रेस के फर्जी पत्र का बूथ-बूथ पर देना होगा जवाब
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कल तो कांग्रेस के झूठ बोलने की पराकाष्ठा ही पार हो गई। कल कांग्रेस ने एक झूठा पत्र वायरल कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम किया है। हद तो देखिए बिना पत्र की सत्यता का पता लगाए बिना प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ आदि ने ट्वीट कर दिया। हमने इसका जवाब दिया और कल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हमें आंख में आंख मिलाकर जवाब देना होगा। प्रियंका जी यह मध्यप्रदेश है, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और विचार का गढ़ है। यहां झूठ की हांडी नहीं चलेगी।

मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प को लेकर बढ़ाना है हमें आगे - सांसद राव उदयप्रताप
सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को उद्वोधन देते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम करें। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद विधायक है। कार्यकर्ता के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतती है। इस बार उदयपुरा विधानसभा के कार्यकर्ता एक जुटता के साथ प्रत्येक बूथ पर काम करें जिससे भारतीय जनता पार्टी की इस विधानसभा से ऐतिहासिक जीत हो।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...