Post Top Ad
Monday, August 7, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, जीवन का सच्चा दोस्त है परमपिता शिव परमात्मा - मधु दीदी।
राजगढ़/तलेन, जीवन का सच्चा दोस्त है परमपिता शिव परमात्मा - मधु दीदी।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तलेन के तत्वधान में रविवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से ब्रह्माकुमारी मधु दीदी राजगढ़ जिला प्रभारी, तलेन (टी.आई) जितेंद्र अजनारे, डॉक्टर एस.एन करोडिया, रिटायर्ड बैंक मैनेजर अरविंद सक्सेना राजगढ़, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी, ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी, राधारमण तिवारी, लक्ष्मी नारायण यादव एवं सभी अतिथियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छे तथा अंग वस्त्र से स्वागत किया। कार्यक्रम में एक नन्ही बालिका पूजा ने स्वागत नृत्य कर सभी का अभिवादन किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा हर वर्ष एक नई सोच के साथ थीम बनाई जाती है जो इस वर्ष की थीम सकारात्मक चिंतन की ओर इसके तहत रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के उपलक्ष में विचार संगोष्ठी मंच रखी गई। जिसका विषय जीवन मूल्य के निर्माण में मित्र का महत्व विषय पर राजगढ़ से पधारी मधु दीदी ने बहुत सुंदर शब्दों में व्याख्यान किया की संसार में हम सब ने मित्र बनाएं हैं, बाल अवस्था से लेकर वृद्ध अवस्था तक सभी के मित्र होते हैं। लेकिन आज हम सभी अपने आप को देखें, हर इंसान दुखी व अशांत है। मित्र वह होता है जो हर पल, हर समय हमें सहयोग दें, हमारी मदद करें, हमारी निर्बलता में भी वह हमें प्रोत्साहन करें, ऊंच नीच का भेदभाव मित्रता के बीच खत्म हो जाती है। लेकिन मनुष्य मित्र होते हैं तो कहीं ना कहीं अपेक्षाएं-आशाएं जो संबंध को तोड़ देती है। लेकिन परमात्मा एक ऐसा मित्र है जो जीवन से लेकर मृत्यु तक साथ देते हैं। हर समय, हर पल, हर समस्या में हमें उबारने की हिम्मत उत्साह उमंग दिलाते हैं। जैसे आज मनुष्य पीने का पानी बहुत शुद्धता से फिल्टर करके, उबालकर पानी को पिया जाता है, ताकि हम बीमार ना हो हमें कोई इंफेक्शन ना हो। इसी प्रकार से संसार में अशुद्ध विचार, नकारात्मक बातें इतनी फैल चुकी है जिस से मुक्त होने के लिए भगवान ही हमें यह ज्ञान के सकारात्मक सोच का पान करने के लिए प्रेरणा देते हैं। जिसे हम अच्छे और बुरे की पहचान कर अपने विचारों को जानकर अपने जीवन में धारण करें। जिससे हम कभी भी विकारों से ग्रस्त नहीं होंगे और हम हमारे द्वारा संसार में श्रेष्ठ विचार का वातावरण शुद्ध होगा। इसी कड़ी में टीण्आई जितेंद्र अजनारे ने कहां की मित्रता तो हम अपने पसंद लोगों से करते हैं पर इस बात का चयन हमें करना होता है कि हमारा साथ अच्छा है या बुरा है अगर मित्र अच्छा होगा तो जीवन में बहुत कुछ परिवर्तन हो सकता है, हम बहुत आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन अगर मित्र का चयन ठीक नहीं किया तो हमारा जीवन खराब हो सकता है। इस बात की सोच हमारे ऊपर निर्भर करती है। तथा अरविंद सक्सेना ने इस वर्ष की थीम के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज की सेवाओं का विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हर वर्ष थीम बनाने का उद्देश्य है कि हर वर्ग के सेवा हो ब्रह्माकुमारीज संस्था में 20 प्रभाग बनाए गए हैं। जिससे अनेक प्रकार की सेवाएं होती है। उन्होंने मित्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने सभी को मन की शांति हेतु राजयोग मेडिटेशन कराई। ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने सुचारू रूप से मंच संचालन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी तेजस्वी दीदी, कविता दीदी, सुमित्रा दीदी, सीमा दीदी, देव दीदी, दीपिका दीदी, नगर के वरिष्ठ महानुभव राजेंद्र अग्रवाल, वल्लभ शर्मा, रामनारायण तिवारी, चंद्रसिंह उस्ताद, जगदीश प्रसाद महेश्वरी, चेतन स्वरूप माथुर, दिनेश श्रीवास, श्याम सोनी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद