Post Top Ad
Monday, August 7, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
कूड़े के ढेर में मिले गोवंश के शव, गौशाला में गाय मरने का सिलसिला जारी।
कूड़े के ढेर में मिले गोवंश के शव, गौशाला में गाय मरने का सिलसिला जारी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कस्बा फफूंद में स्थित गौशाला में गायों के मरने का सिलसिला जारी है। शुकवार को कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर पर लाद कर मृत गायों को कूड़ा डंप में ले जाकर खुले में फैक दी गई। तभी किसी ने हिन्दू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा को सूचना दी। उन्होने कूड़ा डंप करने वाले स्थान पर जाकर देखा तो दो गाय मृत पड़ी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। नगर के ककोर मार्ग पर बनी गौशाला में गौवंशो के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गौवंश की जिम्मेदार लोगों द्वारा देख-रेख नहीं की जा रही है। चार गौ सेवक तैनात होने के बावजूद गायों को समय से न पानी दियां जा रहा है और न चारा दिया जा रहा है। बीती रात दो गायों की मृत्यु हो गई। मृत गायों को कूड़ा गाड़ी (ट्रैक्टर) में लादकर कूड़ा डंप करने वाले स्थान पर फेंक दिया गया। तभी हिन्दू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा भी कूड़ा डंप करने वाले स्थान पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने देखा मृत गाय पड़ी हुई है, उनको दफनाया नहीं गया है। तो वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। तथा उच्च अधिकारियों को इस की जानकारी दी। गौशाला में एक गाय और बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। वही हिन्दू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा ने बताया कि यह लड़ाई जब तक जारी रहेगी जब तक हमारी गौ माता को इस तरह मारा जाएगा। प्रशासन को गौशाला में आकर देखना चाहिए।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद