गुना, विश्व स्कार्फ दिवस पर स्कार्फ पहनाकर किया नवागन्तुक कलेक्टर पदेन अध्यक्ष का स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 2, 2023

गुना, विश्व स्कार्फ दिवस पर स्कार्फ पहनाकर किया नवागन्तुक कलेक्टर पदेन अध्यक्ष का स्वागत।

विश्व स्कार्फ दिवस पर स्कार्फ पहनाकर किया नवागन्तुक कलेक्टर पदेन अध्यक्ष का स्वागत।

  • जिला संघ कार्यालय पर किया श्रमदान।

गुना, विश्व स्कार्फ दिवस पर स्कार्फ पहनाकर किया नवागन्तुक कलेक्टर पदेन अध्यक्ष का स्वागत।

घातक रिपोर्टर, राजू प्रजापति, गुना।
गुना। भारत स्काउट गाइड जिला संघ द्वारा विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर जिला मुख्य युक्त आलोक जैन एवं जिला कमिश्नर चंदशेखर सिसोदिया की उपस्थिति में जिला संघ कार्यालय श्रमदान एवं स्वच्छता के सन्देश के साथ मनाया गया।


जिला संघ की ओर से जिला मुख्य आयुक्त आलोक जैन, जिला कमीशनर चन्द्रशेखर सिसोदिया, जिला कब कमीशनर हरिदत्त शर्मा, जिला सचिव प्रताप नारायण मिश्रा, सह सचिव सुरेंद्र शर्मा, जिला क्वार्टर मास्टर नीतेश जैन, रोवर लीडर सुनील रघुवंशी, डी.ओ.सी गाइड राखी नामदेव, डी.ओ.सी स्काउट जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने स्काउट गाइड रोवर रेंजर के साथ नवागत गुना कलेक्टर तरूण राठी का जिला मुख्यायुक्त आलोक जैन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।


सचिव प्रताप नारायण मिश्रा ने बताया कि आप हमारे स्काउट एवं गाइड जिला संघ के पदेन अध्यक्ष के रूप में स्कार्फ पहनाकर स्कार्फ दिवस स्वागत किया। हरिदत्त शर्मा ने बताया कि स्काउट गाइड की यूनिफॉर्म में स्कार्फ का बहुत महत्व है, यह हर समय हमें सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। डी.ओ.सी जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने पूर्व की एवं वर्तमान गतिविधियों की फाइल दिखाकर गतिविधियों से अवगत कराया। जिसको देखकर पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर स्काउटर सन्तोष साहू उत्कृष्ट विद्यालय, रेंजर साजिया खान, प्रियंका धाकड़, मंजू साहू, रोवर सौरभ बैरागी, स्काउट उत्कृष्ट विद्यालय शिव कुमार खंगार, विशाल कुशवाह, समीर प्रजापति, विवेक कोरी एवं सिद्धांत पंत उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...