Post Top Ad
Saturday, August 5, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, किसानों के समर्थन में बारिश में विधायक ने वेयरहाउस पहुंचकर मूंग खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
रायसेन/बरेली, किसानों के समर्थन में बारिश में विधायक ने वेयरहाउस पहुंचकर मूंग खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बीते दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। नदी नाले उफान पर हैं, कई जगह जाम की स्थितियां निर्मित है। यह सब देखते हुए किसानों के समर्थन में क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई वेयरहाउस पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। वेयर हाउस के संचालक, समिति प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारियों से मुलाकात की। साथ ही वहां पर उपस्थित किसान भाइयों से भी मुलाकात की और पूछा कि आपको कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। कई वेयरहाउस में ट्रालिया की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। कई किसान भाइयों ने बताया कि स्लॉट बुक होने के बाद भी नदी-नाले उफान के आने के कारण वह वेयरहाउस तक नहीं पहुंच पाए हैं, उन किसानों को चिंता सता रही है कि मूंग कैसे तुलेगी। कई किसान स्लॉट बुक नहीं होने के कारण परेशान दिख रहे हैं। इन सब बातों को विधायक पटेल ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा की और किसानों को आश्वस्त किया कि सभी किसानों की मूंग खरीदी जाएगी और सभी का समय सीमा में भुगतान किया जाएगा। कई किसानों ने दबी जुबान में बताया कि खरीदी के नाम पर किसानों से कुंटल पर 100 या 200 रुपए लिया जा रहे हैं, मगर क्या करें मूंग जो उनको तूलवानी है। समनापुर के पास कार्तिक वेयरहाउस में व्यवस्थाएं अच्छी देखने को मिली, वहां पर किसान भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे थे। विधायक पटेल के साथ राहुल सिंह रघुवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विधानसभा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, ठाकुर हुकम सिंह ठाकुर, सुनील सिंह राठौर, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, राम सिंह ठाकुर, शिव कुमार पटेल, अभिषेक सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद