रायसेन/बरेली, राष्ट्रपति ने कल्याणी राठी को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 5, 2023

रायसेन/बरेली, राष्ट्रपति ने कल्याणी राठी को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित।

राष्ट्रपति ने कल्याणी राठी को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित।

रायसेन/बरेली, राष्ट्रपति ने कल्याणी राठी को स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसी प्रतिभाएं जो देश के सर्वोत्तम पदों पर विराजमान प्रतिभा से सम्मानित हो रही हैं। ऐसी ही एक बरेली की प्रतिभा जिसे राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात कही जा रही है। बरेली निवासी कु. कल्याणी राठी ने अपनी वकालात की डिग्री नेशनल ला यूनिवर्सिटी कटक (ओडिशा) से 23 साल की उम्र में 3 स्वर्ण पदक के साथ पूर्ण की है। उनको यह स्वर्ण पदक देश की राष्ट्रपति श्री द्रौपदी मुर्मू द्वारा ओडिशा के राज्यपाल की उपस्थिति में प्रदान किये गए। पंकज राठी की सुपुत्री है कुमारी कविता राठी। इससे पूर्व कल्याणी दसवी कक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पृशंशा पत्र भी प्राप्त कर चुकी है। स्वर्ण पदक से नवाजी गई कुमारी कल्याणी राठी को यहां से जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों और उनके परिवार जनों के द्वारा शुभकामनाएं देते हुए उनके आगे के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...