Post Top Ad
Monday, August 7, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा।
करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। आयना थाना क्षेत्र के असेवा में 11 केवी लाइन को दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी। मामले में अवर अभियंता ने संविदा एसएसओ के खिलाफ लापरवाही से कार्य करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुआगांव निवासी संविदा लाइनमैन रुस्तम सिंह (45) पुत्र रामजीलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिजनों ने बिजली विभाग की ओर से मुआवजे का चेक व बेटे को नौकरी मिलने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कहकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीओ भगौतीपुर सतेंद्र प्राताप सिंह ने विनायक इलेक्ट्रिकल्स सासनी हाथरस की ओर से जारी पांच लाख का चेक परिजनों को सौंपा। साथ ही शेष ढाई लाख रुपये जांच पूरी होने के उपरांत देने का आश्वासन दिया। विभाग की ओर से बेटे को संविदा लाइनमैन की नौकरी देने की बात पर परिजन बिफर गए। इसके बाद अधिकारियों ने बेटे को संविदा ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति देने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने 11 हजार, जेई अयाना शिवदत्त ने 10 हजार व जेई अजीतमल राजवीर सिंह ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके बाद परिजनों ने संविदा लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार किया। अवर अभियंता शिवदत्त ने कछपुरा उपकेंद्र पर परिचालन का कार्य कर रहे संविदा एसएसओ प्रशांत पोरवाल निवासी औरैया की लापरवाही से लाइनमैन की मौत होने का आरोप लगाकर तहरीर दी। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संविदा एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद