सेंगर क्षत्रिय परिवार की मैत्री बैठक हुई सम्पन्न, आपसी एकजुटता देख लोगों में भारी उत्साह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 7, 2023

सेंगर क्षत्रिय परिवार की मैत्री बैठक हुई सम्पन्न, आपसी एकजुटता देख लोगों में भारी उत्साह।

सेंगर क्षत्रिय परिवार की मैत्री बैठक हुई सम्पन्न, आपसी एकजुटता देख लोगों में भारी उत्साह।

सेंगर क्षत्रिय परिवार की मैत्री बैठक हुई सम्पन्न, आपसी एकजुटता देख लोगों में भारी उत्साह।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल के अभिनंदन मैरिज होम में सेंगर क्षत्रिय समाज की मैत्रिक बैठक बुलाई, जिसमें जिले भर से भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से बृजभूषण सिंह ने सेंगर वंशजों से जुड़े वंसावली एवं ऐतिहासिक जानकारी दी। वहीं पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट विश्वनाथ सिंह सेंगर ने अपने समाज के युवा पीढ़ी के भविष्य की भारी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को एकजुटता के साथ जागरूक होना अति आवश्यक है। जिन्हें शिक्षा, रोजगार एवं राजनैतिक प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा दी। सेंगर क्षत्रिय परिवार से जुड़े तीन ग्राम प्रधान जिनमें अनुज सेंगर उर्फ तपू ग्राम बड़ेरा, शैलेन्द्र सेंगर उर्फ शेरू के अलावा राजघराने से जुड़े शिवेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सेंगर ग्राम प्रधान लिधोरा ने बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई। इसी के साथ सतेन्द्र सेंगर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत के अलावा दो दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में सेंगर क्षत्रिय परिवार के किसी भी व्यक्ति को शराब, मांस आदि का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाते हुए युवा पीढ़ी को जागरूक कर एक दूसरे का सहयोग एवं मदद करने की अपील की। वहीं पर हरनाम सिंह सेंगर ने बैठक में उपस्थिति लोगों से कहा कि सेंगर क्षत्रिय परिवार सभी रियासतों को एकजुट कर एक भव्य महासम्मेलन किये जाने की अपील की है, जिसके लिये तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक में सेंगर परिवार के गिने-चुनें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की अनुपस्थित पर भी लोगों ने प्रश्न चिन्ह लगाते हुए दबे स्वर में उनकी निंदा करते हुए कहा की जो व्यक्ति सेंगर क्षत्रिय परिवार के वोट बैंक की बदौलत क्षेत्र में जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए है और आज वह परिवारिक बैठक में व्यक्तिगत बुलावे का इंतजार करते है। ऐसे चिन्हित जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में करारा जवाब देने के लिए रणनीति बनाई गई है। सेंगर क्षत्रिय परिवार की एकजुटता देख लोगों में भारी उत्साह देखने मिला।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...