रायसेन, कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए चलाया अभियान, भाजपा पर लगाए गुमराह करने के आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 5, 2023

रायसेन, कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए चलाया अभियान, भाजपा पर लगाए गुमराह करने के आरोप।

कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए चलाया अभियान, भाजपा पर लगाए गुमराह करने के आरोप।

रायसेन, कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए चलाया अभियान, भाजपा पर लगाए गुमराह करने के आरोप।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले की साँची विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता डॉ. जीसी गौतम ने दीवानगंज, जमुनिया, सिग्रामपुर, नीनोद, बैरखेड़ी चौराहे, सलामतपुर में कांग्रेस पार्टी ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए अभियान चलाया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता डॉ. एसके झारिया, विजयराम लोहट एडवोकेट एवं मलखान सिंह रावत ने साँची विस क्षेत्र के तहसील गैरतगंज के ग्राम पंचायत पापड़ा, रजपुरा, मदनपुर, सर्रा में महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके फार्म भरवाए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वचन पत्र के बारे में जानकारी दी। डॉ. जीसी गौतम एवं डॉ. एसके झारिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर माताओं और बहनों को हर माह 1500 रूपए महीना दिया जाएगा। साथ ही 500 रु में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि आज लोग प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। महिलाओं से कहा कि महिला हमेशा शक्तिशाली होती है। अब हम सभी को मिलकर एकजुट होना होगा और नारी के सम्मान को बनाए रखने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाना होगा। प्रदेश में लम्बे समय से चली आ रही भाजपा सरकार ने झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रखा है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है, लेकिन अब समय वह नहीं रहा। महिला शक्ति ईंट का जवाब पत्थर से दें। अगर महिला शक्ति एक हो जाए तो अत्याचार बंद हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...