Post Top Ad
Monday, August 28, 2023
अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जन सैलाब।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सावन माह के अंतिम सोमवार को जिले के शिवालयों पर सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्तजनों का सैलाब पहुंचने लगा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान व फल आदि चढ़ाकर भगवान शिव की स्तुति की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से मिन्नतें मांगी। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। अंतिम सोमवार को प्रदोष होने के कारण यह सोमवार अधिक महत्वपूर्ण रहा। शहर के महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन के उपरांत मंदिर परिसर में लगे मेले का लुत्फ उठाया एवं खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। जिले के विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीणांचलों से भी शिवालयों पर अनुष्ठान व पूजा-अर्चना आदि किए जाने के समाचार प्राप्त हुए। इस बार पुरुषोत्तम मास के कारण सावन में आठ सोमवार हुए। सावन माह के अंतिम सोमवार और प्रदोष के अवसर पर दुर्गम बीहड़ में स्थित महाकालेश्वर देवकली मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु भक्तगणों का हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ पहुंचना प्रारंभ हो गया। शिव भक्तों ने महाकालेश्वर पर फल, फूल, मिष्ठान के अलावा बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाते हुए जलाभिषेक एवं दुग्ध अभिषेक किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने अवढ़रदानी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए मत्था टेका एवं मन्नते मांगी। यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान देवकली मंदिर परिसर में लगे मेले का भी महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने लुफ्त उठाया एवं खरीदारी की। महिलाओं ने श्रंगार एवं साज-सज्जा का सामान व पुरुषों ने आवश्यक गृहस्थी का सामान तथा बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे। मेला में भांति-भांति की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय एवं मुस्तैद रहा। इसी तरह से जिले के विभिन्न कस्बों दिबियापुर, सहायल, सहार, कंचौसी, बेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, फफूँद, अटसू, अजीतमल, बाबरपुर, मुरादगंज व अयाना आदि के अलावा ग्रामीणांचलों में भी शिव मंदिर में पूजा अर्चना हुई।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद