Post Top Ad
Monday, August 28, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, एबीवीपी के बैनर तले शासकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर सैकड़ाें छात्रों की उपस्थिति में सौंपा गया ज्ञापन।
राजगढ़/तलेन, एबीवीपी के बैनर तले शासकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर सैकड़ाें छात्रों की उपस्थिति में सौंपा गया ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर तलेन के बैनर तले नगर के शासकीय/अशासकीय विद्यालय के छात्रों ने नगर में रैली निकालकर शासकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर नायाब तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। रैली नगर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के बस स्टैंड पहुंची। जहां पर सैकड़ो छात्रों व नगर के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहां गया कि तलेन में शासकीय महाविद्यालय के लिए सन 2000 में वार्ड क्रमांक 4 बुरदा गांव में भूमि आवंटित की गई थी लेकिन आज तक शासकीय महाविद्यालय का कोई अता-पता नहीं है। नगर तलेन व नगर से लगे आसपास के 50-60 गांव के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 25 से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
गरीब परिवार के माता-पिता उच्च शिक्षा के लिए न इतनी दूर भेज सकते हैं न ही वह इतनी फीस नहीं दे पाते हैं कि प्राइवेट महाविद्यालय में पढ़ा सके। इस विषय पर एक समिति बनाकर जल्द से जल्द महाविद्यालय आवंटित किया जाए। यदि 20 दिनों मे इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया गया तो तलेन क्षेत्र के समस्त छात्र-छात्राओं व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर एबीवीपी सारंगपुर भाग संयोजक बादल यादव, दीपक यादव, सुयश सहगल, लक्ष्मी नारायण यादव, चंद्रर सिंह यादव, रामकृष्ण यादव, धर्मेंद बीझांनि, महेंद्र यादव, मानसिंह यादव, राहुल यादव, बलवंत यादव, धर्मेंद्र यादव, चेतन यादव, शुभम यादव, सुखदेव यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद