Post Top Ad
Sunday, August 27, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
अपाचे सवार बदमाश स्कूटी सवार महिला की झपट्टा मारकर खींच ले गए चैन।
अपाचे सवार बदमाश स्कूटी सवार महिला की झपट्टा मारकर खींच ले गए चैन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। क्षेत्र के बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर कुलहुरूआ बंबा के पास अपाचे सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला की चेन लूट कर घटना को अंजाम दिया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अजुआपुर गांव निवासी रविंद्र बाबू अपनी पत्नी पदमावती (60 वर्ष) को स्कूटी पर तथा उनकी बेटी दामाद मोटरसाइकिल से इटावा जनपद में रिश्तेदार के यह तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। रविंद्र बाबू की स्कूटी पीछे चल रही थीजैसे ही वे क्षेत्र के बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर कुलहुरूआ के बंबा के पास पहुंचे। तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशो ने पदमावती के गले से सोने की जंजीर खींची तभी पदमावती, स्कूटी से गिरकर गंभीर घायल हो गई। स्कूटी से गिरने पर मामूली रूप से रविंद्र बाबू भी घायल हो गए। घायल अवस्था में पद्मावती को अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां, डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे सी ओ भरत पासवान और कोतवाल मुकेश चौहान ने घटना की जानकारी ली है। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि अपाचे सवार चेन खींच ले गए है। जिसमे महिला गिरकर घायल हुई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद