Post Top Ad
Sunday, August 27, 2023
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बकरी बेचकर घर जा रहे किसान के पल्सर सवार उच्चक्को ने पार किए 23000 हजार रूपये।
बकरी बेचकर घर जा रहे किसान के पल्सर सवार उच्चक्को ने पार किए 23000 हजार रूपये।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बाबरपुर कस्बे में एक अपाचे सवार दो बदमाशो ने बकरा बेचकर घर जा रहे किसान को अपना शिकार बना लिया। उसकी जेब से 23 हजार रुपए पार कर दिए। क्षेत्र के छीतापुर गांव निवासी सतीश कठेरिया अपने गांव के ही साथी रामू यादव के साथ बकरा बेचने के लिए बाबरपुर बकर मंडी आया था। तीन बकरे सतीश के थे व एक बकरा रामू का था। सतीश ने बकरे बेचकर 23 हजार रुपए अपने पेंट की जेब में रख लिए। और बाबरपुर कस्बे के तिराहे के पास स्थित एक नाश्ते की दुकान पर नाश्ता कर रहे थे। तभी एक अपाचे पर सवार दो लोग उसके पास आए। और उससे कहां कि मामा संतराम उसे बुला रहे है कहकर गुमराह किया। सतीश के साले का नाम भी संतराम है। इसलिए वह उनके झांसे में आ गया और उनकी बाइक पर बैठकर चला गया। बाबरपुर तिहाहे से इटावा की तरफ इस्लाम नगर तक पहुंचने पर अपाचे सवार युवकों ने सतीश को यह कहकर उतार दिया की संतराम को बुला ले। बोला संतराम यही खड़े थे। अब नहीं है। इतना कहकर बाइक सवार रफूचक्कर हो गए। तभी उसने अपनी पेंट की जेब देखी तो जेब कटी थी। जेब में पड़े 23 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद