मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड दरोगा को वाहन ने रौंदा, दरोगा की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 7, 2023

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड दरोगा को वाहन ने रौंदा, दरोगा की मौत।

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड दरोगा को वाहन ने रौंदा, दरोगा की मौत।

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड दरोगा को वाहन ने रौंदा, दरोगा की मौत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। शहर के एसपी आवास के पास सर्विस रोड पर सुबह टहलने निकले रिटायर्ड दरोगा को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया और फरार हो गया। जब लोगों ने उन्हें घायल हालत में देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए हादसा करने वाले वाहन को तलाशने में जुटी है। एसपी आवास के निकट रहने वाले 69 वर्षीय रामप्रकाश उर्फ भारत उत्तर प्रदेश पुलिस से दरोगा पद से सेवानिवृत थे। यहां वह बेटे के साथ घर में ही परचूनी की दुकान किए थे। रोज की तरह ही वह रविवार की सुबह टहलने के लिए नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर निकले थे। टहलते समय ही किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर से निकले लोगों ने जब एसआई को खून से लथपथ सडक़ पर पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया की सीसीटीवी कैमरे चेक कर हादसा करने वाले वाहन को तलाशा जा रहा है, विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...