रायसेन, विलुप्त होते सावन के झूलों की प्रथा, सावन महीने में झूले का होता है विशेष महत्व, अब यह प्रथा होती जा रही विलुप्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 24, 2023

रायसेन, विलुप्त होते सावन के झूलों की प्रथा, सावन महीने में झूले का होता है विशेष महत्व, अब यह प्रथा होती जा रही विलुप्त।

विलुप्त होते सावन के झूलों की प्रथा, सावन महीने में झूले का होता है विशेष महत्व, अब यह प्रथा होती जा रही विलुप्त।

रायसेन, विलुप्त होते सावन के झूलों की प्रथा, सावन महीने में झूले का होता है विशेष महत्व, अब यह प्रथा होती जा रही विलुप्त।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सावन का पावन महीना चल रहा है। किन्तु अभी तक घरों के बाहर पेड़ों पर पड़ने वाले झूले कही नजर नहीं आ रहे। अब यह प्रथा लगभग विलुप्त होती जा रही है। सावन माह में झूले का अत्यधिक महत्व माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां सावन में झूलों का आनंद नही उठा पाती है। सावन के शुरू होते ही महिलाओं के मायके आने और सावन के अंत में रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधकर लौटने की परम्परा सदियों पुरानी है। कई वर्ष पहले झूलों और मेंहदी के बिना सावन की परिकल्पना भी नहीं होती थी। आज के समय में सावन के झूले कही नजर ही नही आते है। लोग इसका कारण वृक्षों की कटाई मानते है। लोग अब घर में ही या फिर रेडीमेड झूले पर झूलकर मन को संतुष्ट कर रहे है। नवविवाहित युवतियों को शादी के बाद सावन मास का इंतजार रहता था। वहीं तीज त्योहारों के आगमन से नई नवेली दुल्हन स्वयं को सखियों संग मिल बैठकर बीते पलों से रूबरू होती थी। सावन माह के त्यौहार के नजदीक आते ही बहन बेटियां ससुराल से मायके बुला ली जाती थी। वह घरों व बगीचों में झूला डाल कर झूलती थी। एक साथ एकत्रित होकर महिलाएं सावन के गीत गाया करती थी। सावन के दिनों के ऐसे मनमोहक पल और गांव नजर आने वाले झूले अब लगभग गायब होते जा रहे है। पहले सावन का महीना आने से पहले ही झूले की तैयारियां जोरों से शुरू हो जाती थी। लेकिन आज के दौर में बाग बगीचों का अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...