Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी का मनाया गया बलिदान दिवस।
राजगढ़/तलेन, स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी का मनाया गया बलिदान दिवस।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। बुधवार को धर्म जागरण समन्वय की नगर धर्म जागरण समिति तलेन द्वारा धर्म जागरण के अग्रदूत, सामाजिक समरसता के वाहक स्वामी श्री लक्ष्मणानंद सरस्वती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित धर्म जागरण समन्वय जिला संयोजक संजय रूहेला व वक्ता हरि सिंह केशवाल द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि स्वामी जी का जन्म 1924 में उड़ीसा प्रांत के कंदमाल जिले के गुरुजंग मे हुआ था। उनके द्वारा वनवासी क्षेत्र मे किये अनेक सेवा कार्य, धार्मिक कार्य जेसे छात्रावासो की स्थापना, भागवत कथा, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा व जो वनवासी क्षेत्र में बहुत बड़ा वर्ग मत्तांतरित हो गए थे। उनकी घर वापसी जेसे अनेक प्रयास किए गए।
सन 23 अगस्त 2007 को स्वामी की हत्या कर दी गई। उनके द्वारा समाज सेवा के कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि समाज सेवा भाव से कार्य करने वाले समाजसेवी, विष्णु प्रसाद यादव, संजय राठौड़, डॉ. सच्चिदानंद महेश्वरी, अंकित भट्टर, नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव का साफा व श्रीफल से सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व नागरिकगण द्वारा पुष्प अर्पित कर स्वामी लक्ष्मणानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सतीश यादव धर्मजागरण खंण्ड संयोजक, मुकेश यादव जिला परियोजना प्रमुख, देवी सिंह राजपूत, लक्ष्मी नारायण यादव, कृष्ण पाल सिंह परमार, बेनी प्रसाद परिहार, जगदीश लववंशी, महेश भतकरिया, योगेश पाटीदार, घनश्याम जाटव, धर्मेंद्र बिझानी, रामकृष्ण यादव, महेंद्र यादव, शुभम यादव सहित आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद