Post Top Ad
Thursday, August 24, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
शिक्षक बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा, शिक्षकों ने टीएल का किया प्रदर्शन।
शिक्षक बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा, शिक्षकों ने टीएल का किया प्रदर्शन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर विकास खंड के तिवरलालपुर के कंपोजिट विद्यालय में संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक हुई। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता के संवर्धन पर चर्चा कर आगामी कार्य योजना तैयार की गई। एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने जीवंत शिक्षक संकुल की मीटिंग से होने वाले लाभ के बारे में बताया और कहा कि नवीन शिक्षण पद्धतियां विद्यार्थियों के विकास में सहायक सिद्ध होंगी। नोडल शिक्षक संकुल विशाल सिंह ने नई कार्य योजना के तहत शिक्षकों के बीच कक्षा आवंटन व कार्य विभाजन, निपुण लक्ष्य एप इंस्टाल कर उससे स्पॉट एसेसमेंट करने, निपुण तालिका अपडेट करने, सभी शिक्षक संकुल द्वारा डीसीएफ भरने तथा संकुल शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय को निर्धारित समय में निपुण बनाने की कार्य योजना, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा, इंस्पायर अवार्ड, आगामी सितंबर माह में आयोजित नेट परीक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिक्षक प्रशिक्षण माड्यूल में शिक्षकों की प्रगति, टीएलएम, बच्चों द्वारा किए गए कार्यों, निर्धारित मासिक प्राथमिकताओं से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अखिलेश चतुर्वेदी, सत्यम दुबे, वंदना चतुर्वेदी, प्रशांत नील शुक्ला, साकेत दुबे, अतुल मिश्रा सहित संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद