संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, अन्य युवक की मौत के मामले में आरोपी था मृतक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 27, 2023

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, अन्य युवक की मौत के मामले में आरोपी था मृतक।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, अन्य युवक की मौत के मामले में आरोपी था मृतक।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, अन्य युवक की मौत के मामले में आरोपी था मृतक।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव के समीप चक रोड पर खड़े नीम के पेड़ के पास एक युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त  कर  सूचना परिजनों को दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार की सुबह, पूठा गांव के पास हाइवे पर सम्राट ढाबे  के पास चक रोड पर नीम के पेड़ के पास एक युवक को पड़ा देखा युवक के मृत होने की जानकारी पर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए और जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल मुकेश चौहान ने शव की पड़ताल की शव के हाथ पर रामकिशोर लिखा होने पर शिनाख्त कराने की कोशिश की। और उसकी पहचान जगन्नाथपुर निवासी रामकिशोर के रूप में हुई। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जाहिर की। इस संबंध में कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि बीते 20 अगस्त को जगन्नाथपुर गांव निवासी अंकित पाल का शव गांव के पास स्थित एक खेत पर खड़े पेड़ से फांसी पर लटका मिला था। उसके भाई अंशुल पाल ने गांव के ही गोपाल और रामकिशोर पर हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिए जाने का आरोप लगाते हुए दो दिन बाद तहरीर दी थी। रामकिशोर बीते 21 अगस्त को ही अपनी बीमार पत्नी संगीता को कानपुर हैलट में इलाज के लिए लेकर चला गया था।  जहां पत्नी कानपुर के अस्पताल में भर्ती है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...