Post Top Ad
Monday, August 28, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/देवरी, किसानों ने तहसीलदार द्वारा महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार एवं धमकी देने को लेकर कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन; देखें VIDEO
रायसेन/देवरी, किसानों ने तहसीलदार द्वारा महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार एवं धमकी देने को लेकर कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले की तहसील देवरी के अंतर्गत रिटायर कृषि विकास अधिकारी के द्वारा खसरा सुधरवाने के चलते 181 सीएम हेल्पलाइन पर बिल्कुल जायज शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को बंद करवाने के लिए देवरी तहसीलदार बरगले द्वारा समस्या का समाधान ना करते हुए किसान महिला को फोन लगाकर शिकायत वापस करने के लिए दबाव बनाया और पुलिस भेज कर उठाने की बात कही। इसके चलते महिला को फोन पर इतना टॉर्चर किया की महिला की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला की हालत में काफी सुधार देखा जा रहा है। इसी से अंदाज लगे सकते हैं की एक रिटायर अधिकारी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा तो गरीब किसानों का काम कैसे होता होगा।
तहसीलदार द्वारा इस मामले को लेकर चार दिन बीत जाने के बाद भी ना तो पीड़ित किसान से संपर्क करने की कोशिश की ना ही कोई अफसोस जातया। ऐसा लगता है की एक तरफ प्रशासन लाडली बहनाओं का सम्मान कर रही है तो दूसरी तरफ अपने ही सरकारी अधिकारियों द्वारा महिलाओं को अपमान किया जा रहा है। रायसेन जिले का तो भाग्य ही ऐसा है की यहां पर ऐसे अधिकारी भेजे जाते हैं जो अधिकारी कम और गुंडे ज्यादा होते हैं। काम तो नहीं करते और लोगों को धमकियां दी जाती हैं।
ऑडियो में साफ तौर पर तहसीलदार द्वारा महिला को कहां जा रहा है की हम तुम्हारे नौकर तो नहीं है, प्रशासन इस बात की सफाई दे। एक अधिकारी जनता का सेवक होता है या दादागिरी बताने वाला। अब देखना यह है की प्रशासन सारे सबूत होने के बाद भी इन तहसीलदार महोदय पर प्रशासन की ओर से क्या एक्शन लिया जाता है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं क्षेत्र से आए हुए किसान संगठनों ने 7 दिन का समय निश्चित किया है। इस दौरान अगर तहसीलदार पर कार्रवाई नहीं होती है तो चरणबद्ध तरीके से प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सैकड़ो की तादाद में किसानों ने देवरी थाने में एकत्रित होकर कलेक्टर नाम ज्ञापन दिया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद