Post Top Ad
Monday, August 28, 2023
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
सेल्फी लेने के चक्कर में यमुना में गिरी युवती, पैर फिसलने से बिगड़ा युवती का संतुलन।
सेल्फी लेने के चक्कर में यमुना में गिरी युवती, पैर फिसलने से बिगड़ा युवती का संतुलन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सावन के अंतिम सोमवार को परिजनों व सहेलियों के साथ देवकली मंदिर में दर्शन को आई युवती यमुना पुल से सेल्फी लेने लगी। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह यमुना में जा गिरी। आस-पास के लोगों ने देखा तो चिल्लाना शुरु किया। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की किसी से बात करते-करते वह नदी में कूद गई। गोताखोरों ने किसी तरह युवती को यमुना से बाहर निकाला। कोतवाल पंकज मिश्रा तत्परता दिखाते हुए अपनी पुलिस जीप से युवती को जिला अस्पताल ले गए। यहां युवती का उपचार किया जा रहा है। कोतवाली के गांव सुरान के मजरा केसरी का पूर्वा निवासी 20 वर्षीय संध्या पुत्री सिपाही लाल अपने भाई, सहेलियों व गांव के लोगों के साथ देवकली मंदिर दर्शन को आई थी। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भीड़ भी थी। दर्शन के बाद मंगला काली दर्शन करते हुए यमुना पुल पर सहेलियों के साथ पहुंच गई। जहां पर सहेलियों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में युवती का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गई। सूचना पर कोतवाल पंकज मिश्रा पहुंचे और बाढ़ को देखते तैनात एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। एसडीआरएफ ने युवती को निकाला और कोतवाल ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवती का उपचार किया। उधर कुछ प्रत्यक्षदर्शी खुद युवती के नदी में कूदने की बात कह रहे हैं। यमुना में डूबने की खबर पर परिजन व तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। लोगों का कहना था की कोतवाल पंकज मिश्रा की सतर्कता से युवती की जान बच गई।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद