रायसेन, विधानसभा निर्वाचन में 1226 मतदान केन्द्रों पर दस लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 27, 2023

रायसेन, विधानसभा निर्वाचन में 1226 मतदान केन्द्रों पर दस लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान।

विधानसभा निर्वाचन में 1226 मतदान केन्द्रों पर दस लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान।

रायसेन, विधानसभा निर्वाचन में 1226 मतदान केन्द्रों पर दस लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारत निर्वाचन आयेग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार जिले की चारों विधानसभा भोजपुर, उदयपुरा, सांची और सिलवानी में 17 नवम्बर को मतदान होगा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1226 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें सुगम मतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 140 उदयपुरा में 308 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 141 भोजपुर में 310 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142 सांची में 332 मतदान केन्द्र तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 143 सिलवानी में 276 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। रायसेन जिले में कुल 1007875 मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 525474 है तथा महिला मतदाताओं की संख्या 482373 है, अन्य मतदाताओं की संख्या 28 है। उदयपुरा विधानसभा में कुल 262082 मतदाता हैं। जिनमें 136690 पुरूष मतदाता, 125387 महिला मतदाता और 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। भोजपुर विधानसभा में कुल 255838 मतदाता हैं। जिनमें 133131 पुरूष मतदाता, 122693 महिला मतदाता और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। सांची विधानसभा में कुल 264582 मतदाता हैं। जिनमें 137657 पुरूष मतदाता, 126918 महिला मतदाता और 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। सिलवानी विधानसभा में कुल 225373 मतदाता हैं जिनमें 117996 पुरूष मतदाता, 107375 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...