20 घंटे तक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही अज्ञात महिला, अस्पताल और पुलिस के बीच चलता रहा पत्रा चार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 18, 2023

20 घंटे तक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही अज्ञात महिला, अस्पताल और पुलिस के बीच चलता रहा पत्रा चार।

20 घंटे तक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही अज्ञात महिला, अस्पताल और पुलिस के बीच चलता रहा पत्रा चार।

  • चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने पर हायर सेंटर ले जाने के लिए नही मिला कोई जिम्मेदार।
  • क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद बुजुर्ग महिला को भेजा गया सैफई।

20 घंटे तक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही अज्ञात महिला, अस्पताल और पुलिस के बीच चलता रहा पत्रा चार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। प्रशासन द्वारा बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। वही अजीतमल के सरकारी अस्पताल में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती होने के पश्चात हायर सेंटर रैफर होने के बाद 20 घंटे से भी अधिक समय तक अस्पताल में पड़ी रही। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला को हायर सेंटर ले जाया गया। सोमवार की देर शाम करीब 5.00 बजे अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक चबूतरे पर एक बुजुर्ग महिला कई घंटे तक लेटी रही। शाम करीब 7.00 बजे स्वास्थ्य कर्मियों ने जब महिला को लेटे देखा तो बेहोशी की अवस्था में लेटी बुजुर्ग अज्ञात महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। महिला की स्थिति ठीक ना होने के चलते चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सेंटर के लिए रेफर करने का पत्र तैयार कर दिया गया। इलाज शुरू करने के उपरांत करीब 7.30 बजे अस्पताल द्वारा महिला के संबंध में जानकारी अजीतमल कोतवाली पुलिस को दी गई।

20 घंटे तक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही अज्ञात महिला, अस्पताल और पुलिस के बीच चलता रहा पत्रा चार।

चिकित्सकों द्वारा पूरी रात बोतल लगाकर महिला का उपचार किया जाता रहा, लेकिन 13 घंटे तक बीत जाने के बाद जब अजीतमल कोतवाली से कोई भी पुलिसकर्मी स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचा तो मंगलवार की सुबह 8.30 बजे अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुना: एक पत्र फिर अजीतमल कोतवाली को महिला के रेफर होने के संबंध में भेजा गया। 20 घंटे बीत जाने पर जब महिला को हायर सेंटर सैफई ले जाने के लिए कोई नहीं पहुंचा तो खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक गुड़िया कठेरिया भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गई, जहां उन्होंने अस्पताल में अधीक्षक अवनीश कुमार से डेंगू से संबंधित व्यक्तियों के उपचार व अन्य जानकारी हासिल की, तभी उनको बुजुर्ग महिला की जानकारी होने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया और उन्होंने  बुर्जुग महिला के संबंध में उच्च अधिकारियों से इस बात की।

20 घंटे तक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही अज्ञात महिला, अस्पताल और पुलिस के बीच चलता रहा पत्रा चार।

मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने के बाद दोपहर बाद 2.30 बजे अजीतमल कोतवाली से एक महिला होमगार्ड व एक पुरुष होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला को हायर सेंटर आयुर्वेदिक संस्थान सैफई ले जाने के लिए भेजा गया। इस संबंध में सीओ अजीतमल ने बताया की उनको इस संबंध में जानकारी नहीं थी, जैसे ही जानकारी हुई तत्काल बुजुर्ग महिला को सैफई भर्ती कराने की वायस्था की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...