रायसेन, कांग्रेस ने भोजपुर से राजकुमार पटेल पर लगाया दांव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 20, 2023

रायसेन, कांग्रेस ने भोजपुर से राजकुमार पटेल पर लगाया दांव।

कांग्रेस ने भोजपुर से राजकुमार पटेल पर लगाया दांव।

रायसेन, कांग्रेस ने भोजपुर से राजकुमार पटेल पर लगाया दांव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आधी रात को कांग्रेस ने रायसेन जिले के भोजपुर से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल और सांची विधानसभा क्षेत्र से डॉ. जीसी गौतम के नाम घोषित करने के साथ ही जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार स्पष्ट कर दिए हैं। भाजपा को अभी सांची का पत्ता खोलना है। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र सामान्यत: भाजपा के प्रभाव में रहा है। 1985 में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदरलाल पटवा ने इसे अपना चुनावी ठिकाना बनाया और तब से अभी तक उनके बाद भी उनके उत्तराधिकारी के रूप में सुरेंद्र पटवा यहां प्रभावी बने रहे हैं।

दिग्विजय और कमलनाथ पर CM ने कसा तंज, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट हुई जारी



सुरेंद्र पटवा वर्तमान में यहां से विधायक हैं। कांग्रेस इस सीट पर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हर चुनाव में नया प्रयोग करती रही है। इस बार प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह राजकुमार पटेल का भी इसे गृह क्षेत्र कहा जा सकता है, क्योकि बुधनी की सीमाएं एकदम सटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...