पंप ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, अस्पताल परिसर में पेड़ से लटका मिला शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 27, 2023

पंप ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, अस्पताल परिसर में पेड़ से लटका मिला शव।

पंप ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, अस्पताल परिसर में पेड़ से लटका मिला शव।

पंप ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, अस्पताल परिसर में पेड़ से लटका मिला शव।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली औरैया क्षेत्र में सौ शैय्या हॉस्पिटल चिचौली में एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। सौ शैय्या निर्माणाधीन हॉस्पिटल में पंप ऑपरेटर का काम करने वाला एक युवक गोविंद चौधरी पुत्र जगदीश चौधरी मूल निवासी मोहम्मदपुरा राय, अस्पताल परिसर में बने आवास में रहता था। बुधवार की सुबह उसने अस्पताल परिसर में सेमल के पेड़ में ब्लैंकेट से लटक कर फांसी लगा ली। लोगों ने उसका शव पेड़ पर लटकते हुए देखा। जिस पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मृतक निर्मणाधीन अस्पताल में पंप ऑपरेटर का काम करता था, कहा कि इस संबंध में इंजीनियर से बात की है। इंजीनियर ने बताया कि युवक को कोई पारिवारिक प्रॉब्लम थी। इसी के कारण उसने जान दी होगी। फिलहाल अभी कोई सच्चाई सामने नहीं आई है। मृतक के परिजनों को फोनकर जानकारी दे दी गई है। उनके आने पर ही वास्तविकता का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...