महिला सिपाही का होटल के कमरे में मिला अर्द्धनग्न शव, पति ने की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 21, 2023

महिला सिपाही का होटल के कमरे में मिला अर्द्धनग्न शव, पति ने की हत्या।

महिला सिपाही का होटल के कमरे में मिला अर्द्धनग्न शव, पति ने की हत्या।

महिला सिपाही का होटल के कमरे में मिला अर्द्धनग्न शव, पति ने की हत्या।

पटना। बिहार के अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र की रहने वाली शोभा को क्या पता था, कि जिसे वह जान से भी अधिक प्यार करती है, वही एक दिन उसकी जान ले लेगा। वह तो अपने परिजनों की खुशी की खातिर ही मेहनत के बदौलत सिपाही की नौकरी कर रही थी। पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक होटल से शुक्रवार को महिला सिपाही शोभा का शव पुलिस ने बरामद किया। आरोप है कि उसका पति जहानाबाद के काको के दमुआ गांव निवासी गजेंद्र गुरुवार को इस होटल में ठहरा था और शुक्रवार को शोभा उससे मिलने आई थी।

पत्नी के आने के करीब 10 मिनट बाद गजेंद्र कुछ लेने के बहाने होटल से बाहर निकल गया। इसके कुछ देर बाद जब होटल के कर्मचारियों ने उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं देखा तो दरवाजा खोला, अंदर शोभा का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। शोभा का आधा चेहरा उड़ा हुआ था। गजेंद्र की शोभा से दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन उससे रिश्ता टूट गया था। इसके बाद शोभा से 2016 में प्रेम विवाह हुआ। गजेंद्र और शोभा की एक बेटी भी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...