Post Top Ad
Saturday, October 14, 2023
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के साथ हुई लूट।
रायसेन/बरेली, दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के साथ हुई लूट।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नवीन टॉकीज चौराहे पर संचालित विपुल हार्डवेयर के संचालक जानू जैन बुधवार की बीती रात दुकान बंद कर अपने निवास स्थान पर जा रहे थे, तभी लगभग आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। शहर में आए दिन लूट की वारदात होना आम बात मानी जाती है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से हमेशा बाहर बने रहते हैं। नवीन टॉकीज चौराहे पर संचालित विपुल हार्डवेयर के मालिक का पुत्र जानू जैन रात्रि 10.00 बजे के बाद दुकान बंद कर अपने निवास स्थान जा रहा था। उसी वक्त कई बदमाशों ने उन्हें सुन्नी सड़क पर घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट करने के बाद जानू के हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति के शोर मचाने के बाद आसपास निवासरथ लोग जैसे ही घरों से बाहर निकले तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित व्यक्ति के साथ परिवारजन बरेली थाने पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि लगभग 85000 बैग में रखे हुए थे, बैग को बदमाश छीन कर भाग गए। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद