Post Top Ad
Saturday, October 14, 2023
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, देवी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार।
रायसेन/बरेली, देवी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शारदीय नवरात्र के दो दिन ही शेष बचे हैं। इन दो दिनों में मां देवी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप लेने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां पर प्रतिमा को बनाने वाले मूर्तिकारों का कहना है कि 35 से 40 मूर्तियों का हमारे द्वारा निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इस महंगाई के दौर में मूर्ति बनाने में आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
मूर्तिकार गणेश का कहना है कि इस बार हमारे पास लगभग 35 मूर्तियों के आर्डर आए हैं। इन मूर्तियों में से कई मूर्तियां ग्रामीण क्षेत्र के लिए भेजी जाएगी। मूर्तिकार कहते हैं कि कोरोना महामारी से पहले इतनी महंगाई नहीं थी, लेकिन अब एक मूर्ति निर्माण करने में हजारों रुपए का खर्च वहन करना पड़ रहा है। मां देवी की प्रतिमा को तेजी से अंतिम रूप मूर्तिकार देने में जुटे हुए हैं। तरह-तरह की आकर्षक मूर्तियों का यहां पर निर्माण किया गया है। कई माताजी की मूर्तियां तो 6-6 फीट तक की बनाई गई है।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद