विज्ञान मेला में लड़कियों की स्टेम शिक्षा पर रहा फोकस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 24, 2023

विज्ञान मेला में लड़कियों की स्टेम शिक्षा पर रहा फोकस।

विज्ञान मेला में लड़कियों की स्टेम शिक्षा पर रहा फोकस।

  • बेहतरीन मॉडल बनाने वाले 10 बच्चे सम्मानित।

विज्ञान मेला में लड़कियों की स्टेम शिक्षा पर रहा फोकस।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। दिबियापुर के पीबीआरपी अकादमी में मिशन शक्ति के तहत विज्ञान मेले का आयोजन हुआ, जिसका मुख्य विषय लड़कियों के लिए स्टेम शिक्षा रहा। जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेला का उद्घाटन अनिल कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिकारी और सौरव कश्यप प्रधानाचार्य ने किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।

विज्ञान मेला में लड़कियों की स्टेम शिक्षा पर रहा फोकस।

विज्ञान मेला में 38 विद्यालय ने प्रतिभाग किया। मनीष कुमार (जिला विज्ञान समन्वयक), अवधेश सोनकर (खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय), दीपक कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी, अजीतमल), ज्ञान प्रकाश बाथम ने विद्यालय में विज्ञान मेला का लुत्फ उठाया और विद्यालय के बच्चों, शिक्षको एवं प्रबंधन की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल में रामेन्द्र कुशवाहा (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, स्वामी विवेकानंद सहार), सुबोध कुमार (एआरपी, सहार) व योगेंद्र सिंह (प्रवक्ता जीव विज्ञान, पीबीआरपी दिबियापुर) शामिल रहे। उन्होंने प्रथम 10 बच्चों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र वितरण किया। विज्ञान मेला में सभी के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र भ्रूण विकास मॉडल, चंद्रयान लैंडिंग, घास कटिंग मशीन, जल संरक्षण मॉडल, प्रकाश परावर्तन मॉडल, प्रोडक्शन ऑफ हाइड्रोजन गैस, वायरलेस मोबाइल चार्जर, न्यूरॉन मॉडल, इफेक्ट ऑफ डैम, प्रोबेबिलिटी कैसीनो, थ्योरम ऑफ ज्योमेट्री मॉडल, फायर डिडेक्टर, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, इकोसिस्टम, फ्लड अलार्म, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया।

विज्ञान मेला में लड़कियों की स्टेम शिक्षा पर रहा फोकस।

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया गया। विज्ञान मेला के समापन के दौरान सौरव कश्यप ने बच्चों के इस प्रयास को सराहा एवं विज्ञान के क्षेत्र में चीजों को कर के समझने की इस पहल को उनके भविष्य के लिए उपयोगी बताया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार, पराग शुक्ला, ज्योति चतुर्वेदी, श्वेता, रवि भदोरिया, गीतांजलि, सुदीप तिवारी व सुमेरा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...