ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 14, 2023

ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल।

ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल।

  • दरोगा की रिवाल्वर छीन भागने का प्रयास।

ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अनन्तराम ओवर ब्रिज के पास ट्रक चेसिस के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके शव को इटावा में बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी के पास फेंक दिया। शनिवार की सुबह तीन बजे पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर चेसिस चालक का शव बरामद कर लिया।पुलिस हत्यारोपी को लेकर वापस लौट रही थी। तभी रसूलपुर सुजान सिंह गांव के पास हत्यारोपी ने सब इंस्पेक्टर की रिवाल्वर छीनकर पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया।

ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर झारखंड निवासी अरशद 7 अक्टूबर को जमशेदपुर स्थित टाटा के प्लांट से चेसिस लेकर जोधपुर के लिए निकला था। 11 अक्टूबर को रात 3 बजे अनन्तराम टोल प्लाजा पार करने के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। लगातार दो बार टोल प्लाजा पार होने के मैसेज जब उसके फुफेरे भाई के मोबाइल पर पहुंचा तो उसने टाटा के क्षेत्रीय कर्मचारी अजीत कुमार को सूचना दी। तो अजीत ने तत्काल सूचना औरैया पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस खोजबीन में लगी तो रात में अनन्तराम ओवरब्रिज के नीचे ट्रक का चेसिस खड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस चेसिस चालक और बदले हुए टायरों की खोजबीन में लग गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कानपुर देहात का सादिक पुत्र मुहीम सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे बने सूर्या होटल के पास से सवारी के रूप में इटावा जाने के लिए 100 रुपए में तय कर ट्रक चेसिस में बैठा था।

ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल।

वहां से टोल प्लाजा अनंतराम निकलकर महेवा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही सादिक ने पीछे से अरशद की गर्दन पर तमंचे से फायर कर दिया। चालक को गोली मारते ही चेसिस असंतुलित हो गया। सादिक ने चेसिस को कंट्रोल करते हुए इटावा के उझियानी गांव के पास सर्विस रोड किनारे चेसिस को खड़ा कर दिया। गाड़ी में पड़ी एक मैट में अरशद के शव को लपेटकर एक खेत में फेंक दिया। वहां से वह चेसिस लेकर वापस कानपुर देहात के राजपुर कस्बे तक गया। जहां दूसरे साथी राजपुर निवासी शीबू खान पुत्र अबसार के साथ मिलकर चेसिस के टायर बदले। उसके बाद सादिक चेसिस को लेकर फिर से अनंतराम टोल प्लाजा पार करते हुए अनंतराम गांव के पास हाइवे की सर्विस रोड तक आया। चेसिस खड़ा कर पैदल वापस हो गया। वहां से सादिक अपने साथी शीबू के साथ टायर को बेचने के लिए कानपुर देहात के थाना सिकंदरा के महमूदपुर कस्बे में आकर सुखनंदन राजपूत पुत्र रामपाल राजपूत के पास आया। पांच टायर उसके पास बेच दिए। बाकी के टायर कहीं और बेचने के लिए शीबू के साथ लोडर पर लोड कर जा रहा था। इटावा में शव फेंकने व औरैया में चेसिस छोड़ने और कानपुर देहात में टायर बदलने के पीछे हत्यारोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकना चाहता था। पुलिस टीम को शुक्रवार को मुखबिर से एक लोडर में टायर बेचने के लिए ले जाने की सूचना मिली।

ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल।

मुखबिर की सूचना पर अजीतमल पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी ललित कुमार, एस ओ जी की टीम सहित पुलिस बल ने घेराबंदी की। औरैया के भगौतीपुर गांव के पास से लोडर को पकड़ लिया। जिसमें बैठे सादिक व शीबू खान को गिरफ्तार कर लिया गया। सादिक ने पहले किसी दूसरे ड्राइवर द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कहकर गुमराह किया। सख्ती से पूछे जाने के बाद उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर महमूदपुर निवासी सुखनंदन राजपूत पुत्र रामपाल राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सादिक की निशानदेही पर जनपद इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत उझियानी के पास हाइवे के अंडरपास के समीप स्थित एक खेत से अरशद का शव बरामद कर लिया गया।

ट्रक चालक के हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल।

घटना स्थल इटावा में होने के कारण इटावा पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पुलिस वाहन से अजीतमल लाया जा रहा था। फूटाकुंआ टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड होते हुए रसूलपुर गांव के पास पहुंचते ही आरोपी सादिक ने पेशाब जाने की बात कही। गाड़ी रुकते ही जैसे ही सादिक उतरा तभी उसने उपनिरीक्षक संतोष कुमार की सर्विस रिवाल्वर झपट ली। मार देने की धमकी देते हुए भागना शुरू कर दिया। पुलिस के रोकने पर उसी सर्विस रिवाल्वर से उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जो अजीतमल कोतवाल पुलिस की गाड़ी में लगा। अन्य दूसरा फायर मिस हो गया। बचाव करते हुए पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में सादिक के सीधे पैर में गोली जा धसी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया। वही घटना के बारे में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सीओ अजीतमल की टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया गया, एवम टीम को प्रोन्नति करने के लिए संस्तुति की गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...