दो समुदायों के बीच मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, दो जिलों के बाद यहा पे भी बिगड़ा माहौल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 27, 2023

दो समुदायों के बीच मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, दो जिलों के बाद यहा पे भी बिगड़ा माहौल।

दो समुदायों के बीच मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, दो जिलों के बाद यहा पे भी बिगड़ा माहौल।

दो समुदायों के बीच मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, दो जिलों के बाद यहा पे भी बिगड़ा माहौल।

बिहार। बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब छपरा में भी में भी माहौल बिगड़ गया है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की है। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे दुर्गा प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए श्रद्धालु जा रहे थे, इसी दौरान दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा और तनाव बढ़ गया। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। पत्थरबाजी में कुल 5 लोगों के जख्मी होने की सूचना है, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, भगवान नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके से मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा गुजर रही थी। तभी अचानक किसी बात को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। उसके बाद मामला गंभीर होता गया और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दूसरा पक्ष भी उग्र हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिक्षक, डीएसपी व भगवान बाजार थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद घटना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। खुद पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में एक-एक प्रतिमा का विसर्जन कराया। फिलहाल स्थिति काबू में है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थिति को देखते हुए एसपी ने अपनी निगरानी में एक-एक माता की प्रतिमा का विसर्जन कराया।

वही इससे पहले औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित कारा महादलित टोला में विसर्जन जूलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई थी। इस पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। साथ ही मामले को शांत करने गए ओबरा थाना अध्यक्ष, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल बिगड़ा था। यहां जिले के बलिया बजार मे मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद डीएम व एसपी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे थे और 6 लोगों को हिरासत में लिया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...