रायसेन/बरेली, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने रामलीला के पात्रों की पूजा अर्चना कर संतों के लिया आशीर्वाद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 24, 2023

रायसेन/बरेली, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने रामलीला के पात्रों की पूजा अर्चना कर संतों के लिया आशीर्वाद।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने रामलीला के पात्रों की पूजा अर्चना कर संतों के लिया आशीर्वाद।

  • विधायक कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने किया ग्रामों में जनसंपर्क।

रायसेन/बरेली, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने रामलीला के पात्रों की पूजा अर्चना कर संतों के लिया आशीर्वाद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम भाडोन में ग्राम वासियों के सहयोग से चल रही रामलीला मंचन में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता जी व श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों को कांग्रेस प्रत्याशी ने संबोधित किया और कहा कि रामलीला का अपना अलग ही महत्व है जो धर्म को जोड़ती है। जिससे हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मैं सभी पात्रों को नमन करता हूं और इस तरह के आयोजन प्रत्येक ग्राम में, नगर में होते रहने चाहिए। इसके साथ ही देवेंद्र पटेल ने प्रसिद्ध जाने-माने संत श्री श्री 1008 गोरा वाले ब्रह्मचारी जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। उसके बाद कई ग्रामों में प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रत्येक घर जाकर आमजन व माता-बहनों से आशीर्वाद लिया और अपने पक्ष में वोट मांगे। इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जन, मंडलम सेक्टर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, ग्राम सरपंच, पूर्व सरपंच व बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उनके साथ निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...