Post Top Ad
Thursday, October 19, 2023
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, भक्ति की बयार में डूबा शहर, दुर्गा पंडाल में बोलती माता की तस्वीर।
रायसेन/बरेली, भक्ति की बयार में डूबा शहर, दुर्गा पंडाल में बोलती माता की तस्वीर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नवरात्र महोत्सव के चलते इस शहर के चौक-चौराहा और मोहल्ले में माता रानी की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। झांकियां में विराजमान देवी दुर्गा प्रतिमा के दर्शनों के लिए प्रतिदिन जनमानस पहुंच रहा है। यहां पर इस बार लगभग 25 से 30 देवी दुर्गा पंडाल में माता रानी की स्थापना की गई है, जो भक्तजनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कई जगह देवी दुर्गा पंडाल में माता रानी की बोलती प्रतिमा देखते ही बन रही है। जगह-जगह झांकियां को विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। माता रानी के दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति के प्रबंधकों के द्वारा उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ा बाजार स्थित भवानी चौक, पशु चिकित्सालय मार्ग, होली चौक, दाल मिल मोहल्ला, नहर कालोनी सहित किनकी रोड पर विराजमान देवी दुर्गा प्रतिमा को देखते ही बन रहा है।
वही बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के द्वारा स्थानीय रामलीला मैदान पर दिखाई जा रही पर्दे पर रामायण को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दूसरी और नवदुर्गा उत्सव प्रारंभ से पूर्व शांति समिति की बैठक में नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के प्रबंधकों से कहा था कि आदर्श आचार संहिता के चलते रात्रि 10.00 बजे तक ही ध्वनि प्रदूषण यंत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन यहां पर रात्रि 10.00 के बाद भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों का खुलकर प्रयोग किया जा रहा है।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद